सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi: A person injured in a fight died during treatment after four months, family members blocked road

Sidhi News: मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की चार महीने बाद मौत, प्रशासन से नाराज परिजनों ने किया चक्का जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 06:43 PM IST
Sidhi: A person injured in a fight died during treatment after four months, family members blocked road
सीधी जिले के ग्राम झोखरवार में चार महीने पहले हुई मारपीट के मामले में घायल अशोक केवट की इलाज के दौरान जबलपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शनिवार को शव को सेमरिया के बीच सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
 
चार महीने पुरानी घटना, इलाज के दौरान मौत
मृतक के पिता मुन्नू लाल केवट ने बताया कि चार महीने पहले अशोक का तीन लोगों से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने अशोक को जबरन घर से बाहर ले जाकर पीटा और मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया। सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसे जिला अस्पताल, सीधी ले जाया गया था। वहां से स्थिति बिगड़ने पर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल और बाद में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अशोक ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

chakka jam
 
एफआईआर में देरी का आरोप
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार पुलिस से कार्रवाई की मांग की। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
वहीं, चौकी प्रभारी डी.डी. सिंह ने बताया कि घटना का मामला तीन सितंबर को ही दर्ज किया गया था। अब अशोक की मौत के बाद धाराओं को संशोधित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया और चक्का जाम खत्म करने की अपील की।
 
भारी पुलिस बल तैनात
चक्का जाम की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। जबकि मृतक के परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पुलिस की लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। वहीं, पुलिस ने कहा कि मामले में उचित धाराएं जोड़ी जाएंगी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : निकाय चुनाव प्रभारी ने टटोली कार्यकर्ताओं और दावेदारों की नब्ज, कहा- जीतने वाले को मिलेगा मेयर का टिकट

14 Dec 2024

VIDEO : गौतमबुद्ध नगर कराटे वेलफेयर एसोसिएशन ने बच्चियों को सिखाया मार्शल आर्ट

14 Dec 2024

VIDEO : शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच तनाव, आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल

14 Dec 2024

VIDEO : SGPGI का स्थापना दिवस, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- तैयारी इतनी शालीनता से करो कि सफलता शोर मचा दे

14 Dec 2024

VIDEO : इश्क में पागल सिरफिरे ने स्कूल जा रही छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी

14 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : सड़क पार कर रहे हिरण को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

14 Dec 2024

VIDEO : फतेहपुर में युवक के बाद किशोरी की गोली मारकर हत्या, यमुना नदी किनारे मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

14 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में दो महिलाओं ने सचिव पर लगाया यौन शोषण के आरोप, समाजसेवी संगठन से जुड़ी हैं महिलाएं, रिपोर्ट की मांग

14 Dec 2024

VIDEO : चंडीगढ़ में बिजली निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगी बीएसएफ

14 Dec 2024

VIDEO : शिमला में संगीत की धुनों पर आइस स्केटिंग का आनंद

14 Dec 2024

VIDEO : किसानों का दिल्ली की तरफ कूच शुरू

14 Dec 2024

VIDEO : देहरादून में आरोग्य एक्सपो का तीसरा दिन, आचार्य बालकृष्ण ने बताया-क्या है आयुर्वेद

14 Dec 2024

VIDEO : बीएचयू के 104 वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने वालों ने जताया उत्साह, क्या कहा देखें वीडियो

14 Dec 2024

VIDEO : देहरादून पासिंग आउट परेड...देश को मिले 456 युवा अफसर, 35 विदेशी कैडेट भी हुए पासआउट

14 Dec 2024

VIDEO : झज्जर के खेड़ी खुम्मार में एक परिवार पर लाठियों से हमला, चार लोगों को आई गंभीर चोट

VIDEO : फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, कोतवाली व इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई, दो गिरफ्तार

14 Dec 2024

VIDEO : एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर धामी को पंजाब महिला आयोग ने किया तलब

14 Dec 2024

VIDEO : करनाल पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, बोले- जात-पात से ऊपर उठ कर करे किसानों का समर्थन

14 Dec 2024

VIDEO : दादों के गांव कसेर में मां-भाइयों को पीटे जाने से क्षुब्ध किशोरी ने घर में फंदे पर लटककर दी जान

14 Dec 2024

VIDEO : आईटीबीपी जवान विनोद कुमार पंचतत्व में विलीन, मुखाग्नि देते हुए बड़ा बेटा बोला- मेरे पापा अमर रहे

14 Dec 2024

VIDEO : हिसार के ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर में पौधे वितरण कार्यक्रम में पहुंचे रामजीलाल, फ्लावरमैन बन फूलों से महका रहे फिजा

14 Dec 2024

VIDEO : अटल आवासीय विद्यालय में साइबर अपराध, मिशन शक्ति एवं नशामुक्ति के बारे में कार्यशाला का आयोजन

14 Dec 2024

VIDEO : रायबरेली के बछरावां स्टेशन पर जल्द शुरू हो जाएगा रेल कोच रेस्टोरेंट

14 Dec 2024

VIDEO : भिवानी में पहुंचा यूरिया का नया रैक, 50850 यूरिया बैग की हुई आपूर्ति

14 Dec 2024

VIDEO : रेवाड़ी में विधायक ने सेक्टर-3 में चलाया सफाई अभियान, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

14 Dec 2024

VIDEO : फतेहाबाद के जाखल में पिकअप से टकराई आल्टो कार, दो चचेरे भाईयों की मौत

14 Dec 2024

VIDEO : बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह पर पूर्व छात्र जय चौधरी ने कही ये बात

14 Dec 2024

VIDEO : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

14 Dec 2024

VIDEO : दुकानदार को रौंदते हुए घर में घुसा ट्रक, मौके पर ही मौत

14 Dec 2024

VIDEO : राखी मंडी में लगी भीषण आग, सीएफओ बोले- दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू…कोई जनहानि नहीं हुई

14 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed