सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Patient dies due to lack of treatment at Semaria Hospital, body taken away on scooter

Sidhi News: डॉक्टर नदारद-सिस्टम बेदम, सेमरिया अस्पताल में इलाज के अभाव में मरीज की मौत, स्कूटी पर ले गए शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 12:24 PM IST
Patient dies due to lack of treatment at Semaria Hospital, body taken away on scooter

सीधी जिले के सेमरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। यहां 50 वर्षीय रामसजीवन गुप्ता इलाज के अभाव में तड़पते रहे और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उस समय न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही जिम्मेदार स्टाफ, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे रामसजीवन गुप्ता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल सेमरिया अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को निराशा हाथ लगी। बेटा-बेटी मदद के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे, गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। इलाज के इंतजार में मरीज तड़पता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेज से बैंक को लगाई डेढ़ करोड़ की चपत, CBI की विशेष कोर्ट ने मैनेजर सहित नौ को किया दंडित

घटना के बाद स्थिति और भी अमानवीय हो गई। परिजनों को न तो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और न ही शव वाहन। मजबूरी में परिवार को अपने ही सदस्य के शव को स्कूटी पर बैठाकर घर ले जाना पड़ा। यह दृश्य पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता और लापरवाही को उजागर करता है। स्थानीय निवासी प्रभात वर्मा ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहते हैं और मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता, जिससे कई बार जान तक चली जाती है।

मृतक के बेटे संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया कि घटना के समय डॉक्टर संजय पटेल की ड्यूटी थी, लेकिन वे अस्पताल में मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि यदि समय पर डॉक्टर उपलब्ध होते, तो शायद उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल प्रशासन ने न तो इलाज की व्यवस्था की और न ही शव ले जाने के लिए कोई सुविधा दी।

वहीं, डॉक्टर संजय पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि वे खाना खाने के लिए अपने कमरे में गए थे और उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई। 

 

स्कूटी से ले गए शव, वीडियो हुआ वायरल

स्कूटी से ले गए शव, वीडियो हुआ वायरल 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी महिला थाना में हुआ दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने देखा पुलिस का कामकाज

16 Apr 2026

वाराणसी में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, VIDEO

16 Apr 2026

Baghpat: हाईस्कूल रिजल्ट पर जश्न, ढोल-नगाड़ों पर झूमे छात्र-छात्राएं

15 Apr 2026

Meerut: सड़क पर युवकों की गुंडागर्दी, ई-रिक्शा लेकर लौट रहे चालक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

15 Apr 2026

Meerut: रास्ता न देने पर विवाद, मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर से मारपीट व कार में तोड़फोड़

15 Apr 2026
विज्ञापन

मेधावियों पर बरसे अंक, अविका के 99.8 फीसदी नंबर, बोलीं- आईआईटी से करना चाहतीं हैं बीटेक

15 Apr 2026

Meerut: केएल इंटरनेशनल स्कूल के विवान ने किया जिला टॉप, 10वीं में मिले 99.4 अंक

15 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: एमपीएस फॉर गर्ल्स की हर्षिशा भी बनी 10वीं की टॉपर

15 Apr 2026

Meerut: विश्व कला दिवस पर ललित कला संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

15 Apr 2026

Meerut: न्याय पैदल यात्रा को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए सचिन सिरोही

15 Apr 2026

भदोही में गुम हुए 104 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा, VIDEO

15 Apr 2026

अमरनाथ यात्रा...पोर्टल न चलने से नहीं हो सका पंजीकरण, VIDEO

15 Apr 2026

महिला मोर्चा ने निकाली बाइक-स्कूटी रैली, VIDEO

15 Apr 2026

सदर विधायक ने चेताया- अफसरों के नक्कारेपन से नहीं पहुंच रहा घरों तक पानी, नहीं सुधरे तो छुड़वा देंगे बोकला; VIDEO

15 Apr 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC! साय कैबिनेट में फैसला, समिति का होगा गठन

15 Apr 2026

फर्रुखाबाद में पानी भरे गड्ढे में नरकंकाल मिला, फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने

15 Apr 2026

CG CBSE 10th Topper: सेल्फ स्टडी के दम पर 98%, अनुज अग्रवाल ने GPM को दिलाया 10वीं बोर्ड में पहला स्थान

Delhi–Dehradun Expressway पर रहें सावधान! वाहन चालकों को भटका सकता है गूगल मैप

15 Apr 2026

लखनऊ: अग्निकांड के बाद बोले डिप्टी सीएम- घटना की कराई जाएगी जांच, अभी तक कोई मौत नहीं

15 Apr 2026

Delhi News: दिल्ली सरकार बुजुर्गों के लिए शुरू करेगी जेरियाट्रिक एंबुलेंस

15 Apr 2026

Delhi: अरविंद केजरीवाल ने जज रिक्यूजल याचिका पर दाखिल किया अतिरिक्त एफिडेविट, देखें ये खास रिपोर्ट

15 Apr 2026

Gurugram Fire: सिलिंडर फटने से भड़की आग, 25 झुग्गियां जलकर खाक; घंटे की मशक्कत के बाद काबू

15 Apr 2026

रोहतक: सोनीपत 300 करोड़ के जमीन घोटाले में अदालत तक जाऊंगा : पूर्व मंत्री सुभाष बतरा

15 Apr 2026

कुंदौली-गंभीरपुर मार्ग बहाल, डेढ़ साल के इंतजार के बाद राहगीरों को मिली बड़ी राहत

15 Apr 2026

कुरुक्षेत्र: बाहरी गेहूं के विवाद के बीच हड़ताल पर उतरे आढ़ती, तुलाई की बंद

15 Apr 2026

CBSE Result: बरेली के आदि कुलश्रेष्ठ ने दसवीं कक्षा में हासिल किए 98.7 प्रतिशत अंक

15 Apr 2026

VIDEO: आगरा में भीमनगरी समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य

15 Apr 2026

साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित कार हाईवे पर पलटी, तीन घायल

15 Apr 2026

रोटी बैंक के संस्थापक को दी गई श्रद्धांजलि, VIDEO

15 Apr 2026

दालमंडी में मलबा बना मुसीबत, चोटिल हो रहे राहगीर; VIDEO

15 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed