मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हॉल में बैठकर विधिवत शिव आराधना की। मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने पूजन-अर्चन संपन्न कराया। दर्शन के उपरांत महाकाल मंदिर समिति की ओर से अभिनेता सुनील शेट्टी का दुपट्टा उड़ाकर और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया।
ये भी पढ़ें- 'यह घटना प्रयाग की गरिमा पर चोट’...स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में बोले अखाड़ा परिषद के महामंत्री
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके लिए परिवार का एक साथ रहना और अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि इस बार वे विशेष रूप से अपने बेटे आहान की आने वाली फिल्म और बेटी अथिया शेट्टी से जुड़ी फिल्मी गतिविधियों की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी फिल्म की निर्माता और लेखन से जुड़ी भूमिका में है, इसलिए उसके काम को भी लोगों का प्यार और सराहना मिले, यही कामना की है। सुनील शेट्टी ने कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता से कई घरों की रोज़ी-रोटी चलती है, इसलिए वे पूरी फिल्म इंडस्ट्री के हित में भी प्रार्थना करते हैं। अंत में उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और देश के लिए मंगल कामना करते हुए “जय श्री महाकाल” के जयघोष के साथ अपनी बात समाप्त की।

महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी
महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी
महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी