आपने कई सामान पर लिखा देखा होगा कि सामान ISO सर्टिफाइड है। यानी उस सामान को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला हुआ है। क्या आपको पता है कि ऐसा ही एक सर्टिफिकेट पुलिस स्टेशन को भी मिलता है। हां बिल्कुल, महाकाल पुलिस स्टेशन को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। अब आपके मन में कई सवाल आ रहे होंगे कि ये क्या है, क्यों मिलता है और भी बहुत कुछ। आईए बताते है ISO सर्टिफिकेट की पूरी कहानी क्या है।
दरअसल महाकाल मंदिर के पास बने नए महाकाल थाने को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने थाने के टीआई नरेंद्र सिंह परिहार को रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह सर्टिफिकेट सौंपा। नए थाने में 14 हॉल और कमरे हैं, जिसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। थाने की इमारत पुराने थाने की तुलना में चार गुना बड़ी है। इसमें थाना प्रभारी का कक्ष, लॉकअप, पूछताछ कक्ष, मीटिंग हॉल और सीसीटीएनएस रूम जैसी सुविधाएं हैं। साथ ही 15 बेड वाला हॉल भी बनाया गया है, जिसमें बिस्तर और वॉशरूम की सुविधा है। यह नया थाना शहर का सबसे सुसज्जित और आधुनिक थाना है। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त होने पर बधाई दी।
ये भी पढ़ें-
ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन: कंपनियों ने दिखाई रुचि, CM बोले- निवेशकों को देंगे पूरा सहयोग
क्या है आईएसओ?
आईएसओ का मतलब है, इंटरनेशन ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडराइजेशन यह एक तरीके से वर्ल्ड वाइड नेशनल स्टैंडर्ड बॉडी फेडरेशन है। यह अलग-अलग चीजों को सर्टिफिकेट देते हैं और भारत में यह सर्टिफिकेट देने के लिए जो बॉडी काम करती है, उसे एनएबीसीबी कहते हैं। इसका उद्देश्य ग्राहक की संतुष्टि को बढ़ाना है और इससे सिस्टम को सुधारने का प्रयास किया जाता है और ग्राहक के अनुभव को बेहतर बनाया जाता है।
ये भी पढ़ें-
ED कोर्ट में आज सुनवाई का दिन: सौरभ शर्मा और शरद जायसवाल की जमानत पर आएगा फैसला
पुलिस को क्यों मिलता है सर्टिफिकेट?
पुलिस का काम भी सर्विस की तरह ही है। इसमें जनता को सुरक्षा के रूप में सेवा दी जाती है। पुलिस भी लोगों का काम करती है और पुलिस लोगों के लिए फंक्शन करती है। वैसे पुलिस को ये सर्टिफिकेट पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, पुलिसकर्मियों की जवाबदेही बढ़ाने के लिए और नागरिकों की सेवा में सुधार के लिए यह सर्टिफिकेट दिया जाता है। भारत में कई स्टेशन को आईएसओ सर्टिफिकेट मिल चुका है।
पुलिस स्टेशन में क्या देखा जाता है?
इसको आप एक उदाहरण से समझ सकते हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश के एक थाने को भी सर्टिफिकेट मिला है। इस थाने में पुलिसकर्मी और आमजन गुटखा, पान खाकर नहीं आ सकेंगे। इसे लेकर जुर्माना लगाने की व्यवस्था की जाएगी। यहां रिशेप्शन काउंटर भी बनाया गया है। इसमें आप एक बैंक या प्राइवेट कंपनी की तरह काम कर सकते हैं। आमजन की आसानी के लिए यहां काफी सुविधाएं जुटाई गई हैं, जिससे लोगों को काफी फायदा होता है। ऐसे में जिन स्टेशन में जनता के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, वहां उन स्टेशन को यह सर्टिफिकेट मिलता है।