बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mawa-Dry Fruit Shringar for Mahakal, Then Divine Bhasma Aarti

Ujjain News: मावा और ड्राई फ्रूट्स से सजे श्री महाकाल, त्रिपुंड व चंद्रमा से हुआ श्रृंगार; दिए दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 07:37 AM IST
Mawa-Dry Fruit Shringar for Mahakal, Then Divine Bhasma Aarti

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर आज शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर आज शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर 'हरि ओम' का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार किया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों एवं शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का मावे और ड्राई फ्रूट्स से विशेष श्रृंगार किया गया। इन अलौकिक दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। इस दौरान मंदिर में 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में पकड़ाई नकली शराब की फैक्ट्री, महंगे ब्रांड्स की हूबहू नकल, स्प्रिट भरकर हो रही सप्लाई


यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: कुल्हाल बैरिकेडिंग तोड़कर दून पहुंचे पंजाब से आए निहंग, की नारेबाजी

26 Jun 2026

छह गांवों में जहर बन रहा पानी; video

25 Jun 2026

VIDEO: पंजाब से निहंगों का दून कूच, बैरियर तोड़े, तलवारें लहराई,

25 Jun 2026

Meerut: बस की टक्कर से कार पलटी, कार सवार महिला समेत तीन घायल

25 Jun 2026

Meerut: निर्जला एकादशी पर छोटा खाटू धाम तिलक पार्क में हुआ कीर्तन

25 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: रोटरी क्लब मेरठ ने किया कृतज्ञता सभा का आयोजन

25 Jun 2026

कन्नौज: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, तीन जिलों की दमकल मौके पर पहुंची

25 Jun 2026
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कानपुर में कब आ सकता मानसून

25 Jun 2026

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, एक फरार; VIDEO

25 Jun 2026

चंद्रप्रभा नदी किनारे आराम फरमाता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल; VIDEO

25 Jun 2026

सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अपना दल एस कार्यकर्ता; VIDEO

25 Jun 2026

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को किया याद; VIDEO

25 Jun 2026

रेस्टोरेंट से हटाए गए पर्दा वाले प्राइवेट केबिन, VIDEO

25 Jun 2026

Meerut: "हर घर फाइबर, हर गांव डिजिटल" अभियान को गति दे रहा है बीएसएनएल: अरुण कुमार सिंह

25 Jun 2026

Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में सख्ती, इंस्टीट्यूट और कोचिंग सेंटरो पर मिली खामियां, लगाए नोटिस

25 Jun 2026

Meerut: आज से 40 दिन तक कांग्रेस चलाएगी "छात्रों की गूंज" अभियान, नीट पेपर लीक के बाद युवाओं को जोड़ेगी पार्टी

25 Jun 2026

शुक्लागंज: 12 वाटर कूलर खराब, राहगीरों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी

25 Jun 2026

शुक्लागंज: एक करोड़ की लागत से बन रहे आरती स्थल का काम अधूरा

25 Jun 2026

शुक्लागंज: खुन्नस में बीच सड़क पर दो युवतियों में मारपीट, लगा जाम

25 Jun 2026

डीटीपी ने अवैध कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा, दो निर्माण समेत 20 बाउंड्री वॉल ध्वस्त

25 Jun 2026

नूंह के जेहटाना-रसूलपुर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत, दोबारा निर्माण के आदेश

25 Jun 2026

सोलन: सीएम सुक्खू बोले- कुशाऊ बांध में हिमाचल का पैसा लगाकर दिल्ली को देना था पानी

25 Jun 2026

Video: सुरेश कुमार बोले- हमीरपुर के लिए कोई एक उपलब्धि बताएं अनुराग

अलीगढ़ पुलिस ने पैदल गश्त कर मोहर्रम रूट का किया निरीक्षण

25 Jun 2026

Meerut: ई-रजिस्ट्री कार्यालय में चल रहे धरने में पहुंचे बागपत सांसद राजकुमार सांगवान

25 Jun 2026

Meerut: अमर उजाला संवाद में जैन समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों ने रखे विचार

25 Jun 2026

Damoh: बिजली कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, JE दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, मीटर रीडर भी गिरफ्तार

25 Jun 2026

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी

25 Jun 2026

VIDEO: पंजाब से निहंगों का दून कूच, बैरियर तोड़कर निकले, डंपरों के शीशे तोड़े

25 Jun 2026

कानपुर: चकेरी में बेसमेंट में संचालित हो रहे रेस्टोरेंट, गेमिंग जोन

25 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed