सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Such a mass marriage neither dowry given nor food will be given, guests welcomed sherbet and ice cream

Ujjain News: न दिया जाएगा दहेज और न ही मिलेगा खाना, शरबत और आईसक्रीम से सामूहिक निकाह में होगा स्वागत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 12:25 PM IST
Such a mass marriage neither dowry given nor food will be given, guests welcomed sherbet and ice cream

हर माता-पिता का सपना होता है कि बच्चों की शादी बड़े ही धूमधाम से हो, इसीलिए वे शादी-विवाह के समय लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन कई लोग, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, वे भी शादी तो बड़े ही धूमधाम से कर देते हैं, लेकिन उसके बाद कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। इसी रिवाज़ को खत्म करते हुए उज्जैन में एक सामूहिक निकाह समारोह होने जा रहा है, जिसमें होने वाली शादी में किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं होगा। इस शादी में शामिल लोगों को सिर्फ शरबत और आइसक्रीम ही मिलेगी।

शहर में प्रदेश का यह पहला ऐसा सामूहिक निकाह होने जा रहा है, जहां घराती-बराती दोनों का महज शरबत और आइसक्रीम खिलाकर ही स्वागत किया जाएगा। यहां न तो भोजन होगा और न ही दहेज में कोई सामान दिया जाएगा। खास बात यह है कि विवाह समारोह के लिए दोपहर 3 से 5 बजे तक का समय रखा गया है, ताकि सभी लोग घर से भोजन करके समारोह में शामिल हो सकें।

ये भी पढ़ें: एनएच 52 पर बस और डंपर की टक्कर, तीन लोगों की मौत, 16 घायल; तीन को आई गंभीर चोट

जमान कुरैशी पंचायत के अध्यक्ष डॉ. निजाम हाशमी ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से यह विवाह समारोह समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस बार शरबत और आइसक्रीम के साथ यह सामूहिक विवाह कुरैशी समाज की ओर से 11 मई को आयोजित होगा। स्थानीय कुरैशी सम्मेलन हाल में होने वाले इस विवाह समारोह में समाज के 22 जोड़े निकाह कबूल करेंगे। विवाह समारोह को सादगीपूर्ण और बिना किसी खर्च के आयोजित करने के पीछे समाज का आर्थिक रूप से कमजोर होना प्रमुख कारण है। सम्मेलन में निकाह करने वाली अधिकांश लड़कियां गरीब परिवारों से हैं। ऐसे में किसी तरह का आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए समाज ने अनावश्यक खर्च न करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में आमने-सामने से भिड़ीं दो बाइक, हादसे में पांच युवकों की मौत, इनमें दो एक ही परिवार के

कुरैशी नौजवान सोशल वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से आयोजित इस सम्मेलन में किसी प्रकार का दहेज या सामान नहीं दिया जाएगा। परिवार की ओर से लड़कियों को दिए जाने वाले सामान पर भी रोक लगाई गई है। अध्यक्ष डॉ. निजाम हाशमी ने बताया कि विवाह समारोह में कम खर्च को लेकर लंबे समय से प्रयास चल रहे हैं। पिछले दिनों जब समाज का सर्वे किया गया तो सामने आया कि कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके कारण रिश्ते तय होने में देरी हो रही है और समय पर विवाह नहीं हो पा रहे हैं। इसी को देखते हुए समाज द्वारा महज शरबत और आइसक्रीम खिलाकर ही विवाह करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में 300 छात्रों को कराई मॉक ड्रिल

09 May 2025

बृजभूषण शरण सिंह बोले- भारत के सामने सरेंडर नहीं हुआ तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान

09 May 2025

Rajgarh News: शादी की छुट्टी रद्द हुई तो सात फेरे लेकर देश सेवा के लिए रवाना हो गए वायु सैनिक मोहित

09 May 2025

अयोध्या में जुमे की नमाज के दौरान भारतीय सेना के लिए अकीदतमंदों ने मांगी दुआ

09 May 2025

बंगाली क्लब एवं युवक समिति की ओर से आयोजित रविंद्र जयंती उत्सव पर कलाकारों ने प्रस्तुत किया नृत्य

09 May 2025
विज्ञापन

लखनऊ में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

09 May 2025

बहराइच के इलाके में नेपाल सीमा पर एसपी ने एसएसबी के साथ मिलकर की पेट्रोलिंग

09 May 2025
विज्ञापन

बिजली विभाग के SDO की तानाशाही, लूट का फर्जी मुकदमा न लिखने पर काट दी थाने की लाइट

09 May 2025

India Pakistan Tension: चंडीगढ़ में 12 मई तक स्कूल-कॉलेज बंद, कई शहरों में ब्लैक आउट

कांग्रेस ने भारतीय सेना पर व्यक्त किया पूर्ण भरोसा, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

09 May 2025

चंदौली से सटे बिहार की सीमा पर दो लोगों को मारी गोली, युवक की माैत

09 May 2025

High Alert in Delhi: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली में भी हाई अलर्ट

09 May 2025

कांग्रेसियों ने बांकी मोंगरा नगर पालिका में तालाबंदी की कोशिश, निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग

09 May 2025

जांजगीर-चांपा में डीएमएफ फंड के दुरुपयोग का आरोप, विधायक ब्यास कश्यप ने सीएम-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

09 May 2025

सोनभद्र में बेटे ने संपत्ति के लिए की थी पिता की हत्या

09 May 2025

महाकाल लोक की तरह बनेगा जागेश्वरनाथ लोक: 100 करोड़ से बनने वाले कॉरिडोर का CM ने किया भूमिपूजन, मिलेगा रोजगार

09 May 2025

अलीगढ़ में इगलास के गांव नौगवां में अनुसूचित जाति की बेटियों की बरात का क्षत्रिय समाज ने किया स्वागत-सत्कार

09 May 2025

LoC के बाद अब नेपाल सीमा पर अलर्ट, भेजी गई अतिरिक्त फोर्स

09 May 2025

मुस्लिमों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, बोले- आतंकवाद मुर्दाबाद

09 May 2025

विधिक साक्षरता शिविर में स्कूल के बच्चों को दी खास जानकारी

09 May 2025

मौलाना ने दिया भाईचारे व आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश

तनाव को अलविदा कह करें सुखमय जीवन की शुरुआत, विश्व शांति के लिए आसमान में उड़ाएं गए गुब्बारे

09 May 2025

ग्रेटर नोएडा के बीआरसी में बाहरी व्यक्तियों के बन रहे आधार कार्ड, वीडियो वायरल

09 May 2025

भ्रामक संदेशों से बचें, आदेशों का करें पालन, हर चुनौती से निपटने को तैयार है प्रशासन

09 May 2025

पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए नेपाल सीमा पर ऑपरेशन कवच शुरू

09 May 2025

रायबरेली में नशा करने को लेकर हुई कहासुनी, कुल्हाड़ी से वार करके दोस्त ने ही कर दी हत्या

09 May 2025

मांस बिक्री और पशु रखे होने की सूचना पर कसाई टोले में धमकी टीम

09 May 2025

Umaria News: धार्मिक प्रताड़ना से तंग आकर अपना धर्म बदलेंगे महुरा गांव के पांच लोग, जानें आखिर क्या है माजरा

09 May 2025

हमीरपुर में महाराणा प्रताप जयंती जुलूस में हुआ पथराव, आंबेडकर प्रतिमा हुई खंडित…कई लोग घायल

09 May 2025

Una: चिंतपूर्णी मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, आरती होने के तुरंत बाद बंद हो जाएंगे मंदिर के कपाट

09 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed