{"_id":"69bcecc134889402200d6b33","slug":"video-cross-border-arms-smuggling-module-busted-in-amritsar-6-arrested-including-7-pistols-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में क्रॉस बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्टल समेत 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में क्रॉस बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्टल समेत 6 गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सात आधुनिक पिस्टल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराए जाते थे। इसके बाद तय किए गए कोऑर्डिनेट्स के आधार पर इन्हें उठाकर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। इस संबंध में थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पूरे नेटवर्क को तोड़ते हुए क्रॉस बॉर्डर आर्म्स स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 5 9एमएम ग्लॉक पिस्टल और 2 .30 बोर पिस्टल बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल के पीछे पुर्तगाल में बैठा एक विदेशी हैंडलर था, जो पाकिस्तान में मौजूद तस्करों के साथ मिलकर ड्रोन के जरिए हथियार भारत भेज रहा था।
गिरफ्तार आरोपी अमृतसर, बटाला और तरनतारन क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जिनमें ज्यादातर की उम्र 30 वर्ष से कम है। कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अगर ये हथियार गलत हाथों में पहुंच जाते तो समाज के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे। समय रहते कार्रवाई कर इस नेटवर्क को तोड़ दिया गया है और मामले की जांच अभी जारी है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और समाज से अपील की कि युवाओं को ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रखने के लिए जागरूक किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।