{"_id":"69c8c9a59b0641b2ef094a15","slug":"video-enadapaesa-mamal-ma-bramatha-nashal-patharatha-kaya-nashhata-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: एनडीपीएस मामलों में बरामद नशीला पदार्थ किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: एनडीपीएस मामलों में बरामद नशीला पदार्थ किया नष्ट
Ankesh Kumar
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:11 PM IST
Link Copied
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर रविंदर पाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अदालत के आदेशों और निर्धारित नियमों के अनुसार की गई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि जिन मामलों में जांच पूरी हो चुकी थी और अदालत से अनुमति मिल गई थी, उनमें बरामद माल को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया, ताकि उसका दोबारा दुरुपयोग न हो सके।
डीसीपी ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और आने वाले समय में भी यह अभियान जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।