{"_id":"6a5e2509bc9712fe29020ca9","slug":"video-gold-earring-snatched-from-elderly-womans-ear-in-broad-daylight-in-ajnala-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के कान से छीनी सोने की बाली, पीड़िता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के कान से छीनी सोने की बाली, पीड़िता गंभीर रूप से घायल
पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अमृतसर के सीमावर्ती कस्बे अजनाला में दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने की बाली झपट ली। झपटमारी के दौरान महिला का कान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पोते को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर कान से सोने की बाली खींच ली और फरार हो गए। पीड़िता पल्लवी ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। बाली खींचने से उसके कान में गहरी चोट आई है।
परिजनों हरबंस सिंह और हेमा रानी ने बताया कि अजनाला क्षेत्र में लूट और झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही अजनाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी हरिंदरजीत सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।