{"_id":"6a61aac7d575fe978802bf11","slug":"video-miri-piri-khalsa-march-will-commence-from-sri-akal-takht-sahib-on-july-24-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"24 जुलाई से श्री अकाल तख्त साहिब से निकलेगा मीरी-पीरी खालसा मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 जुलाई से श्री अकाल तख्त साहिब से निकलेगा मीरी-पीरी खालसा मार्च
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने घोषणा की है कि 24 जुलाई से श्री अकाल तख्त साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से तख्त श्री दमदमा साहिब तक निकाला जाएगा और इसे पूरा होने में लगभग दस दिन लगेंगे।
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि यह मार्च सिख इतिहास, परंपराओं और गुरु साहिबानों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने संगत से इस धार्मिक यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रद्धालु खालसा मार्च में शामिल होकर गुरु घर की सेवा और पंथक एकता का संदेश मजबूत करें।
उन्होंने विश्वास जताया कि बड़ी संख्या में संगत इस मार्च का हिस्सा बनेगी और पूरे मार्ग में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इसका स्वागत करेगी। मार्च के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक दीवान और संगत के साथ संवाद भी आयोजित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।