Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
On Labour Day, PRTC and Punjab Roadways employees announce: Strike in May if demands are not met.
{"_id":"69f45161772c46fa970a5f4a","slug":"video-on-labour-day-prtc-and-punjab-roadways-employees-announce-strike-in-may-if-demands-are-not-met-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस पर पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का एलान, मांगें न मानीं तो मई में हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस पर पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का एलान, मांगें न मानीं तो मई में हड़ताल
मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के बस कर्मचारियों ने वर्कशॉप में कार्यक्रम आयोजित कर संघर्ष का ऐलान किया। इस दौरान झंडा फहराया गया और शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई।
पत्रकारों से बातचीत में यूनियन के सूबा जॉइंट सेक्रेटरी जोध सिंह ने कहा कि मजदूरों ने लंबे संघर्ष के बाद अपने अधिकार हासिल किए हैं, लेकिन आज भी उन्हें अपने हकों के लिए लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समय-समय पर कर्मचारियों पर दबाव बनाती रही है और कई साथियों को जेल तक भेजा गया।
कर्मचारियों ने किलामीटर स्कीम और प्राइवेट बसों के संचालन का विरोध करते हुए कहा कि इससे सरकारी ट्रांसपोर्ट सिस्टम कमजोर होगा। यूनियन ने आउटसोर्स, कॉन्ट्रैक्ट और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने तथा लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
इस मौके पर सूबा कैशियर बलजीत सिंह ने बताया कि यूनियन ने मई महीने के लिए संघर्ष कार्यक्रम जारी कर दिया है। 8 मई को 100 ऑर्डिनरी बसों के टेंडर खोले जाने का विरोध किया जाएगा। 10 मई को ट्रांसपोर्ट मंत्री के दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा, जबकि 18 मई को एक दिन की हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें न मानी गईं तो 25, 26 और 27 मई को लगातार तीन दिन की हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार यदि बातचीत के जरिए मसले हल करना चाहती है तो वे तैयार हैं, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।