{"_id":"69c8c9ac6a65fa21f1066714","slug":"video-shiromani-akali-dal-amritsar-protest-at-wagah-border-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाघा बॉर्डर पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) का प्रदर्शन, मान की अगुवाई में नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाघा बॉर्डर पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) का प्रदर्शन, मान की अगुवाई में नारेबाजी
Ankesh Kumar
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:11 PM IST
Link Copied
वाघा–अटारी बॉर्डर के पास आज शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) द्वारा एक बड़ा जुटान किया गया। इस प्रदर्शन की अगुवाई पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों, विशेषकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ हल्की झड़प भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।
मीडिया से बातचीत में सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है और केंद्र सरकार द्वारा लगातार राज्य के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि अफगानिस्तान–पाकिस्तान के रास्ते आने वाली गैस पाइपलाइन को पंजाब के जरिए लाया जाए, ताकि राज्य को सस्ती गैस मिल सके और उद्योगों को बढ़ावा मिले।
मान ने कहा कि यदि सस्ती गैस उपलब्ध होती है तो बठिंडा सहित कई क्षेत्रों में पावर प्लांट और उद्योग स्थापित हो सकते हैं, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती इलाकों में व्यापार बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी है और युवा विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि वाघा–अटारी बॉर्डर के जरिए व्यापार दोबारा शुरू किया जाना चाहिए, जिससे किसानों को उनकी फसलों—जैसे गेहूं, सब्जियां आदि—का बेहतर मूल्य मिल सके। मान के अनुसार, सीमा खुलने से न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भी कम हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।