Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Sikh organizations launch a campaign against CM Bhagwant Mann; demand he appear before Akal Takht Sahib.
{"_id":"6a3f944000813a361d02ff1f","slug":"video-sikh-organizations-launch-a-campaign-against-cm-bhagwant-mann-demand-he-appear-before-akal-takht-sahib-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम भगवंत मान के खिलाफ सिख संगठनों ने खोला मोर्चा, अकाल तख्त साहिब में पेश होने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम भगवंत मान के खिलाफ सिख संगठनों ने खोला मोर्चा, अकाल तख्त साहिब में पेश होने की मांग
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न सिख संगठनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होकर माफी मांगने की मांग की है। शनिवार को अमृतसर में आयोजित प्रेस वार्ता में नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है।
नेताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री की वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई गई, जिसमें वीडियो के असली होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय मौजूद रहे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इस संबंध में शपथपत्र सौंपे हैं। उन्होंने मांग की कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
शिरोमणि अकाली दल (अ) के नेताओं ने कहा कि इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब जो भी फैसला करेगा, सिख समुदाय उसका सम्मान करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि धार्मिक स्थलों और मीरी-पीरी की परंपरा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही पंजाब सरकार से धार्मिक मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल बंद करने और मुख्यमंत्री से अपनी कथित गलती स्वीकार कर श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।