{"_id":"69b3a297fbab877e9309b08c","slug":"video-wheat-crop-damaged-by-storms-rain-and-hail-in-amritsar-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी
Ankesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:07 AM IST
Link Copied
अमृतसर के अजनाला और आसपास के इलाकों में तड़के आई तेज आंधी, बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान का डर सता रहा है।
किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक आई तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों के मुताबिक इससे गेहूं की पैदावार में करीब 2 से 3 क्विंटल प्रति एकड़ तक की कमी आ सकती है।
किसानों ने बताया कि पहले ही बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण वे आर्थिक रूप से काफी प्रभावित हो चुके हैं, और अब बेमौसमी बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों की जल्द गिरदावरी करवाई जाए और नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।