बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   26 arrested so far in high-tech cheating racket linked to pharmacy recruitment exam; search for 4 conspirators underway

फार्मेसी भर्ती परीक्षा के हाईटेक नकल रैकेट में अब तक 26 गिरफ्तार, 4 साजिशकर्ताओं की तलाश जारी

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:09 PM IST
26 arrested so far in high-tech cheating racket linked to pharmacy recruitment exam; search for 4 conspirators underway
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 454 फार्मेसी अफसरों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में हाईटेक नकल मामले में पुलिस ने अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 मुख्य साजिशकर्ता और 20 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं हरियाणा के भिवानी निवासी साजन समेत चार अन्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सोमवार को फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फरीदकोट व फिरोजपुर रेंज पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय नकल रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें एक थाना साइबर क्राइम फरीदकोट तथा दो फिरोजपुर के थाना कैंट और थाना कुलगढ़ी में दर्ज हुई हैं। गिरफ्तार किए गए 26 आरोपियों में से 22 को फरीदकोट पुलिस और 4 को फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह एक सुनियोजित नेटवर्क था, जिसमें परीक्षा केंद्र से पेन कैमरे के जरिए प्रश्नपत्र स्कैन कर हरियाणा के भिवानी निवासी साजन को भेजा गया। वहां से हल किए गए प्रश्न फरीदकोट के सोसायटी नगर स्थित एक अस्थायी कंट्रोल रूम तक पहुंचे, जहां से राजस्थान के मनजीत सिंह और दीपक ने ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षार्थियों तक उत्तर पहुंचाए। अधिकांश आरोपियों से ब्लूटूथ डिवाइस भी बरामद किए गए हैं। आईजी नीलांबरी जगदले ने कहा कि अब तक की जांच में प्रश्नपत्र लीक होने या परीक्षा केंद्र के किसी कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। मामले की गहन जांच जारी है और इस रैकेट में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।इससे पहले बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अरविंद कुमार ने भी स्पष्ट किया था कि पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि हाईटेक तरीके से नकल कराने की कोशिश की गई थी। मामले की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है और सरकार के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: गोंडा में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे

20 Jul 2026

Video: महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मंत्री और डीएम ने लिया जायजा

20 Jul 2026

Kullu Hospital Death Case: महिला की मौत मामले में डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल, जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई का इंतजार

20 Jul 2026

Bilaspur: घुमारवीं कॉलेज में पीजी प्रवेश काउंसलिंग शुरू, 206 विद्यार्थियों ने किया आवेदन; 22 जुलाई को जारी होगी मेरिट सूची

20 Jul 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में सपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, VIDEO

20 Jul 2026
विज्ञापन

Video: कुल्लू में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

20 Jul 2026

कानपुर: बारिश से लबालब हुए खेत, धान की रोपाई में आई तेजी, किसानों के चेहरे खिले

20 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: पहली बारिश में ही खुली NHAI की पोल, ओवरब्रिज से गिर रहे पानी से हादसों का खतरा बढ़ा

20 Jul 2026

कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लखनऊ में निकाला विरोध मार्च

20 Jul 2026

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: ध्वस्त की जा रही 15 मौतों वाली इमारत, पुलिस बल तैनात

20 Jul 2026

हिंडन नदी उफान पर: गाजियाबाद के करहैड़ा में जलभराव, सड़कें डूबी-घरों तक पहुंचा पानी; आवागमन बाधित

20 Jul 2026

गाजियाबाद: संयुक्त अस्पताल में मरीजों की भीड़, ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए घंटों इंतजार

20 Jul 2026

Meerut: राज्यपाल ने 450 विद्यार्थियों को उपाधि, 21 मेधावियों को दिए पदक; कृषि विवि का दीक्षांत समारोह

20 Jul 2026

वारसी नगर में मकान का लिंटर गिरा, महिला समेत पांच बच्चे घायल

20 Jul 2026

पारकर इंटर कॉलेज में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

20 Jul 2026

24वीं वाहिनी पीएसी में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

20 Jul 2026

Shahjahanpur: मकानों के सामने भरा बारिश का पानी, लोगों का निकलना हुआ दूभर

20 Jul 2026

Meerut: मुख्य सचिव और डीजीपी पहुंचे, कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक शुरू

20 Jul 2026

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू हाउस अरेस्ट, VIDEO

20 Jul 2026

मुंबई स्टेट किकबॉक्सिंग में सिकठा के राज सिंह ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए चयन; VIDEO

20 Jul 2026

कंक्रीट कोर्ट पर डाइव लगाना रिस्की, खराब हो रहे बास्केटबॉल-वॉलीबॉल खिलाड़ियों के घुटने; VIDEO

20 Jul 2026

Sirmour: रेड अलर्ट के बीच नाहन में बारिश का कहर, सड़कों पर बहा पानी; जनजीवन प्रभावित

20 Jul 2026

VIDEO: जिसे पकड़ने के लिए यूपी और एमपी पुलिस बिछा रही थी जाल, वो सत्ता मुठभेड़ में गिरफ्तार

20 Jul 2026

Una: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से माफी की मांग, भूतपूर्व सैनिक रामपाल ने दी घेराव की चेतावनी

20 Jul 2026

जौहर विवि और सोनम वांगचुक के समर्थन में सपाइयों ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन

20 Jul 2026

Sawan Somwar 2026: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिवलिंग पर चढ़ाया बेलपत्र और दूध

20 Jul 2026

जवाहर भवन में लगी आग, तीसरे तल पर सामान से पटी आधी गैलरी; इमरजेंसी में कैसे भाग पाएंगे लोग?

20 Jul 2026

Video: शिमला में युवाओं का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक के समर्थन में नारेबाजी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

20 Jul 2026

लखनऊ में मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

20 Jul 2026

अलीगढ़ में और तेज हुई बारिश

20 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed