Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Moga CIA staff take major action: A liquor smuggler with a fake number plate on his vehicle was arrested along with 80 cases of illicit liquor.
{"_id":"6a3feac95310fac7e207f4d0","slug":"video-moga-cia-staff-take-major-action-a-liquor-smuggler-with-a-fake-number-plate-on-his-vehicle-was-arrested-along-with-80-cases-of-illicit-liquor-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक शराब तस्कर को 80 पेटी अवैध शराब समेत किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक शराब तस्कर को 80 पेटी अवैध शराब समेत किया गिरफ्तार
मोगा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA स्टाफ मोगा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार सवार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 पेटियां अवैध शराब और एक होंडा सिटी कार बरामद की है। इस संबंध में डीएसपी डी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को CIA स्टाफ मोगा की पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान ASI लवजीत सिंह और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लिंक रोड, चूगावा के पास नाकाबंदी कर रेड की। रेड के दौरान आरोपी गंगू सिंह निवासी जिला बरनाला को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसकी होंडा सिटी कार से 80 पेटियां अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुईं। जांच में यह भी सामने आया कि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना मेहिना में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पूछ ताछ में और चार लोगों इस शराब तस्करी में शामिल पाया गया। संदीप कुमार निवासी बाघापुराना, अमनदीप सिंह निवासी बाघापुराना , अंकुश निवासी फरीदकोट , लक्की निवासी मुक्तसर चारों आरोपी को इस मामले में नामजद किया गया , चारों की तलाश जारी। पकड़े गए आरोपी गंगू सिंह पर पहले भी तीन मामले दर्ज हे। आज आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है और पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।