{"_id":"6a3f9456739662d8bc03c35c","slug":"video-husband-accused-of-brutal-murder-of-wife-in-firozabad-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की हत्या
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में देवर की छत पर सो रहीं सास और अपनी बेटी के साथ सो रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति पर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका के पिता ने थाना शिकोहाबाद में हत्यारोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन ने जुट गई है।
नगला चतुरी निवासी राज बहादुर सिंह ने अपनी पुत्री सरिता की शादी करीब 22 वर्ष पहले नानेमऊ थाना नसीरपुर निवासी रामनरेश उर्फ जगमोहन यादव से की थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए। आरोप है कि रामनरेश शराब पीने का आदी था और आए दिन सरिता के साथ मारपीट करता था। पीड़ित का आरोप है कि गत 26 जून की रात शराब के नशे में आए आरोपी ने गाली-गलौज की। विवाद से बचने के लिए सरिता अपने बच्चों और सास के साथ देवर के मकान की छत पर सोने चली गई।
आरोप है कि देर रात रामनरेश छत पर पहुंचा और लोहे की रॉड से सरिता के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतका की पुत्री ने फोन पर परिजनों को दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।