{"_id":"6a3f96feb94d10d48c0dc0ca","slug":"video-video-tadakhaugdha-ka-garamanae-na-bya-kaya-tharatha-brasata-ma-ghatana-taka-bharata-ha-pana-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: टांडखेड़ा के ग्रामीणों ने बयां किया दर्द, बरसात में घुटनों तक भरता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: टांडखेड़ा के ग्रामीणों ने बयां किया दर्द, बरसात में घुटनों तक भरता है पानी
दुबग्गा थाना क्षेत्र के टांडखेड़ा गांव के लोगों ने क्षेत्र की बदहाल सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बरसात में गांव की सड़कें घुटनों तक पानी में डूब जाती हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के कारण सड़क पर कीचड़ का ढेर लग जाता है। इससे पैदल चलने वालों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि हर साल होने वाली इस परेशानी से लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।