{"_id":"6a3f943eb5e240124e0ee9d0","slug":"video-action-against-negligence-four-panchayat-assistants-dismissed-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:लापरवाही पर कार्रवाई, चार पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:लापरवाही पर कार्रवाई, चार पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त
लापरवाही पड़ी भारी, चार पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त ग्राम पंचायत ने भेजे थे हटाने के प्रस्ताव, 135 को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
आगरा। गांवों के विकास कार्यों में लापरवाही बरतना पंचायत सहायकों को भारी पड़ गया। समीक्षा बैठक में सच्चाई सामने आने के बाद उन्हें सेवा मुक्त कर दिया गया। इनमें बलाई पंचायत के नवीन कुमार, औंध की नीतू, नगला दलेल की रूबी, करकौली के राहुल शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के स्वयं स्रोतों से
अर्जित राजस्व को पंचायत के खाते में जमा न करने पर 135 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि चार पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायतों से हटाने के प्रस्ताव आए थे। उनके खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने और नियमों
के अनुरूप कार्य न करने की शिकायतें थीं। इनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके के साथ ही 135 पंचायत सहायकों के विरुद्ध ओएसआर से अर्जित आय ग्राम पंचायत के खाते में जमा और नियमित उपस्थिति दर्ज न करने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।