{"_id":"6a3f9bc26257a125c804927f","slug":"video-lawyers-protest-against-the-e-registry-system-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, तहसील परिसर में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, तहसील परिसर में फूंका पुतला
तहसील परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार में स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसील मुख्यालय के बाहर उनका पुतला फूंका।
अधिवक्ताओं का कहना है कि ई-रजिस्ट्री प्रणाली से आम जनता और वकीलों दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था जमीनी स्तर पर व्यावहारिक नहीं है, जिससे रजिस्ट्री कार्यों में अनावश्यक देरी और जटिलताएं बढ़ गई हैं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान और सचिव जितेंद्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि स्टाम्प एवं पंजीयन की पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए और ई-रजिस्ट्री प्रणाली को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। धरना स्थल पर अधिवक्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अर्जुन पंडित, प्रशांत कुमार, बॉबी आजाद, शिवम भारद्वाज, मिलिन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।