बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Projects worth ₹123 crore inaugurated; Minister Barinder Goyal says 100% canal water will reach the tail-ends

123 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, बोले मंत्री बरिंदर गोयल: टेलों तक पहुंचेगा 100% नहरी पानी

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:41 PM IST
Projects worth ₹123 crore inaugurated; Minister Barinder Goyal says 100% canal water will reach the tail-ends
पंजाब के जल संसाधन, भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज यहां लगभग 123 करोड़ रुपये की लागत से कंडी नहर के कायाकल्प के बाद विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए घोषणा की कि पंजाब सरकार सिंचाई के लिए नहरी पानी को टेल तक 100 प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। दातारपुर में शाह नहर फीडर परियोजना तथा शाह नहर कैनाल सिस्टम एवं घोगरा डिस्ट्रीब्यूटरी से संबंधित परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि कंडी नहर के पुनरुद्धार से होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के किसानों को सिंचाई की बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से 450 गांवों की लगभग 1.35 लाख एकड़ भूमि सिंचाई के दायरे में आ गई है, जिससे मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य में 86 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा रहा है और पानी टेल तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नहरों और नहरी पानी की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। पहले केवल 26 प्रतिशत नहरी पानी का ही उपयोग होता था, जिसके कारण किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विधायक करमवीर सिंह घुम्मण और विधायक जसबीर सिंह राजा गिल की उपस्थिति में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि शाह नहर के अंतर्गत आने वाली 22 डिस्ट्रीब्यूटरी में से कई की स्थिति अत्यंत खराब थी, जिसके कारण इन क्षेत्रों के किसान सिंचाई सुविधाओं से वंचित थे। इस समस्या के समाधान के लिए 78 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इन डिस्ट्रीब्यूटरी और खालों की कंक्रीट लाइनिंग कराई गई, जिससे लगभग 150 गांवों की 60,000 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने लगी है। उन्होंने बताया कि कंडी नहर की मुख्य नहर का निर्माण वर्ष 2016 में पूरा हो गया था, लेकिन कई स्थानों पर रिसाव और सीपेज की समस्या के कारण पानी कभी भी पूरी क्षमता से टेल तक नहीं पहुंच सका। इस स्थिति को सुधारने के लिए नहर की कंक्रीट लाइनिंग एवं पुनर्वास परियोजना को मंजूरी दी गई, जिसका कार्य वर्ष 2023-24 में पूरा हो गया। अब नहर में बुरजी 0.0 से 129.035 किलोमीटर तक पानी सुचारु रूप से पहुंच रहा है। इसके अतिरिक्त 35-40 वर्ष पुराने 11 डिस्ट्रीब्यूटरी एवं माइनरों के पुनर्निर्माण का कार्य वर्ष 2025 में पूरा किया गया, जिससे होशियारपुर जिले के मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़ टांडा और शाम चौरासी क्षेत्रों की लगभग 28,300 एकड़ बरानी भूमि को सिंचाई सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि जिले में डिस्ट्रीब्यूटरी एवं माइनरों की कुल लंबाई लगभग 61 किलोमीटर है। वर्ष 2024-25 में लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत पाइपलाइन आधारित वितरण प्रणाली का कार्य पूरा किया गया, जिससे होशियारपुर जिले के 215 गांवों की लगभग 60,000 एकड़ बरानी भूमि को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। किसानों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत वाली पाइपलाइन विस्तार परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिस पर कार्य जारी है। इसके पूरा होने पर लगभग 8,760 एकड़ क्षेत्र और सिंचाई के दायरे में आएगा। इन सुधारों के बाद होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के 218 गांवों की लगभग 72,931 एकड़ बरानी भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। वर्तमान में लगभग 450 गांवों की 1.35 लाख एकड़ भूमि को नहरी सिंचाई का लाभ मिल रहा है। मंत्री ने बताया कि कंडी नहर के आसपास के ऊंचे क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने और जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई आधारित माइक्रो इरिगेशन योजनाएं लागू की गई हैं। इनके माध्यम से होशियारपुर जिले के 12 गांवों की लगभग 601 एकड़ भूमि तथा ठरोली, मांझी और नारा गांवों की 144 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा मिल रही है। इससे किसानों में अत्यधिक संतोष है तथा फसलों की उत्पादकता में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र में भूजल स्तर सुधारने के लिए विभाग ने नहर के निकट बंद पड़े पुराने ट्यूबवेलों को पुनर्जीवित कर उन्हें रिचार्जिंग सिस्टम के रूप में विकसित किया है। लगभग 20 लाख रुपये की लागत से यह परियोजना पूरी की गई। इसके अलावा नहर के किनारे खाली पड़ी भूमि पर 5.16 करोड़ रुपये की लागत से जलाशय विकसित किए गए हैं। नहर पर 18 नई एस्केप एवं पाइप एस्केप संरचनाएं 4.18 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं, जिनकी सहायता से अतिरिक्त पानी को प्राकृतिक जलधाराओं में छोड़कर भूजल पुनर्भरण किया जा रहा है तथा वर्षा ऋतु में नहर को टूटने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कंडी नहर पर संचालित विभिन्न लिफ्ट सिंचाई एवं माइक्रो इरिगेशन योजनाओं के तहत कुल 2302.5 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से ऊर्जा-कुशल तरीके से नहर का पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। डैमों की डी-सिल्टिंग के संबंध में मंत्री ने बताया कि होशियारपुर जिले के छह डैमों में वर्तमान में गाद निकालने का कार्य चल रहा है। इससे उनकी जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी, किसानों को अधिक सिंचाई सुविधा मिलेगी तथा सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। विभिन्न गांवों से आए लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने टेल तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे वर्तमान सरकार ने पूरा कर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। इस अवसर पर निगरान इंजीनियर कैनाल एंड डैम विजय गिल, चेयरमैन बॉबी कौशल, आशू अरोड़ा, कुलदीप कुमार, सोमा देवी, विक्रांत ज्योति, शिवम तजूला, किशोरी लाल, महंत रमेश्वर, स्पिंका रानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। फोटो कैप्शनः--- पंजाब के जल संसाधन, भूमि एवं जल संरक्षण तथा खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल दातारपुर और घोगरा में कंडी नहर से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पुष्पेंद्र राठी दुबई के लिए रवाना, 17 जुलाई को पाकिस्तानी खिलाड़ी से मुकाबला

14 Jul 2026

Bilaspur News: राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिलासपुर में निकाली रोष रैली

14 Jul 2026

Bihar News: BJP के लिए प्रतिष्ठा बनी Bankipur By Election, Nitin Nabin ने किसे क्या टास्क दिया?

14 Jul 2026

पठानकोट में सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल

भाजपा कार्यालय पर पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता, पुलिस ने लिया हिरासत में

14 Jul 2026
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन

14 Jul 2026

VIDEO: एक पेड़ मां के नाम सहजन भंडारा कार्यक्रम का आयोजन, लोगों को बांटे गए पौधे

14 Jul 2026
विज्ञापन

लुधियाना में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही, गाड़ी में बैठे मालिक समेत किया टो, बंपर टूटा

14 Jul 2026

लुधियाना में किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा करवाया फ्री

14 Jul 2026

ग्रेटर नोएडा: 30 मिनट तक सोसायटी की लिफ्ट में फंसे रहे बच्चे, डर के मारे पढ़ने लगे हनुमान चालीसा

14 Jul 2026

पठानकोट में राम भवन के निकट टूट कर सड़क पर गिरी बिजली की तार

कानपुर: पेट्रोल डालकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास; थाना परिसर में मची अफरा-तफरी

14 Jul 2026

VIDEO: बरेली में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

14 Jul 2026

कानपुर: बिल्हौर तहसील में आयकर विभाग का छापा, निबंधन कार्यालय में दो घंटे से जांच जारी

14 Jul 2026

Punjab Farmers Protest: किसानों ने पूरे पंजाब में टोल किए फ्री, मोहाली के दप्पर टोल पर धरना

सरयू नदी में कटान शुरू, स्थानीय लोगों में भय का माहौल

14 Jul 2026

दो वाहनों से बिहार ले जायी जा रही 69 पेटी शराब बरामद

14 Jul 2026

लाइब्रेरी में बढी सुविधा, बच्चों को सहूलियत

14 Jul 2026

विरोध प्रदर्शन करते संयुक्त वाम दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

14 Jul 2026

बच्चों को सम्मानित करते राज्यपाल

14 Jul 2026

VIDEO: 20 फिट गढ्ढा खोद कर चल रहा मरम्मत का काम, लोग बोले- बनाया जा रहा चेंबर

14 Jul 2026

VIDEO: भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा के कार्यक्रम का आयोजन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हुए शामिल

14 Jul 2026

VIDEO: ऑन ड्यूटी डीएसएस की पिटाई पर आक्रोश, शताब्दी रोकने की चेतावनी; डीआरएम दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन

14 Jul 2026

गुरुग्राम: नालियों की सफाई के बाद भी सड़क पर सीवेज की गंदगी, सेक्टर 40 में टूट रही है सड़क

14 Jul 2026

चंदौली में गंगा किनारे मुख्यमंत्री की मां के नाम पर हरिशंकरी का पौधरोपण;video

14 Jul 2026

सोनभद्र में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत;video

14 Jul 2026

चंदौली में 320 करोड़ की सड़क पर हरियाली का सपना सूखा, आधे से ज्यादा खजूर के पेड़ उखाड़े गए;video

14 Jul 2026

आजमगढ़ में पुरानी जेल परिसर के पास मिला कटा हुआ मानव पैर;video

14 Jul 2026

35 फीट गहरे कुएं में गिरे कारीगर को स्थानीय युवक ने बचाया;video

14 Jul 2026

VIDEO: वक्फ बोर्ड में घोटाले का आरोप, जांच की मांग; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

14 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed