{"_id":"6a5e2094ba972bd4b40667d0","slug":"video-school-bus-gets-stuck-in-mud-after-water-flows-into-the-seasonal-drain-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चक्क साधू के पास बरसाती नाले में पानी आने से स्कूल बस कीचड़ में फंसी, ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्क साधू के पास बरसाती नाले में पानी आने से स्कूल बस कीचड़ में फंसी, ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित निकाला
होशियारपुर-ऊना रोड पर स्थित गांव चक्क साधू से बशोई जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह बरसाती नाले में पानी आने के कारण एक स्कूल बस कीचड़ में फंस गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। गांव के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में बस को भी कीचड़ से बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक चक्क साधू के पास हिमाचल प्रदेश की सीमा लगती है। सुबह से ही ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण बरसाती नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूल बस बच्चों को लेकर गुजरती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस नाले तक पहुंचने से कुछ दूर पहले ही कीचड़ में धंस गई। घटना की सूचना मिलते ही चक्क साधू के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सबसे पहले बस में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने मिलकर बस को भी कीचड़ से बाहर निकाल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।