Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Children's Dispute Turns Bloody in Jalandhar; 6-Year-Old Child Critically Injured in Machete Attack
{"_id":"69c37330ed771507aa09a53f","slug":"video-childrens-dispute-turns-bloody-in-jalandhar-6-year-old-child-critically-injured-in-machete-attack-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, दातर से हमले में 6 वर्षीय बच्चा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, दातर से हमले में 6 वर्षीय बच्चा गंभीर
जालंधर के थाना-5 के अंतर्गत आते थिंद एंक्लेव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित महिला के अनुसार, उसका पोता अपनी बुआ के घर आया हुआ था। इसी दौरान युवकों ने उस पर दातर से वार कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मनी नामक व्यक्ति ने बताया कि गली में खेल रहे बच्चों को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। आरोप है कि ध्रुव नामक युवक ने दर्जनभर साथियों को मौके पर बुलाया। उनके पास तलवार और जिम की रॉड थी, जिन्हें बाद में लोगों ने बरामद कर लिया। हमलावरों ने गमलों से भी हमला किया और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
परिवार का कहना है कि जाते समय आरोपी दोबारा धमकियां देकर गए। करण नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पहले 6 वर्षीय गुड़िया की पिटाई की गई और जब उसने देर रात घर पहुंचकर इस बारे में पूछताछ की, तो दूसरे पक्ष ने दोबारा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना-5 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से तलवार और रॉड बरामद कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।