Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Patiala News
›
Property dealer's office fired upon in broad daylight in Rajpura; masked miscreants rained bullets.
{"_id":"6a3f4a989fb95da4e50311e6","slug":"video-property-dealers-office-fired-upon-in-broad-daylight-in-rajpura-masked-miscreants-rained-bullets-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
राजपुरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
शहर के पॉश इलाके में स्थित लक्ष्मी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। राजपुरा-पटियाला रोड स्थित अंडरब्रिज के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने दफ्तर को निशाना बनाते हुए 5 से 7 राउंड फायर किए। घटना के समय दफ्तर में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
वारदात की सूचना मिलते ही थाना सिटी राजपुरा के प्रभारी **गुरसेवक सिंह** अपनी टीम तथा सीआईए राजपुरा की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
मालिक के बारे में पूछकर की फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हमलावर एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। एक युवक वाहन स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा चेहरा ढककर दफ्तर के अंदर गया। उसने वहां मौजूद महिला कर्मचारी से दफ्तर के मालिक **रमेश पहूजा** के बारे में पूछा। कर्मचारी द्वारा मालिक के दफ्तर में मौजूद न होने की जानकारी देने पर हमलावर ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और साथी के साथ मौके से फरार हो गया।
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
थाना सिटी प्रभारी **गुरसेवक सिंह** ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक नकाबपोश युवक के दफ्तर के भीतर जाकर फायरिंग करने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे क्या कारण थे और इसमें कितने लोग शामिल थे।
उन्होंने कहा कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
पॉश इलाके में वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना ऐसे स्थान पर हुई है, जहां मिनी सचिवालय और न्यायिक अधिकारियों के आवास स्थित हैं तथा दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। इसी कारण दिनदहाड़े हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने संवेदनशील और व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।