Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
CM Bhagwant Mann's Rally at Moga Dana Mandi on April 4; MLA Reviews Preparations
{"_id":"69cb82e145702f028a05c737","slug":"video-cm-bhagwant-manns-rally-at-moga-dana-mandi-on-april-4-mla-reviews-preparations-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा दाना मंडी में 4 अप्रैल को सीएम भगवंत मान की रैली, विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा दाना मंडी में 4 अप्रैल को सीएम भगवंत मान की रैली, विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा
मोगा दाना मंडी में 4 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आयोजित होने वाली रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने बताया कि 4 अप्रैल को होने वाली इस रैली को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और वालंटियरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस रैली में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटने की संभावना है। विधायक ने आगे कहा कि पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया है और यह सरकार जनता के हित में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि रैली में मुख्यमंत्री के साथ-साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि 4 अप्रैल को मोगा में आयोजित इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और वालंटियरों की ड्यूटियां भी निर्धारित कर दी गई हैं और सभी में खासा उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।