अलवर जिले के बडौदा मेव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नानी से मिलने जा रहे तीन युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें 14 वर्षीय बालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
रास्ते में हुआ हादसा, गांव पहुंचने से पहले टूटी सांस
जानकारी के अनुसार, अनिल अपने मामा के लड़के और ताऊ के लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम तसी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े।
अनिल की मौके पर मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में अनिल को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील सहित एक अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत का इलाज जारी है।
पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, 28 मार्च को फिर बारिश-आंधी का अलर्ट
पुलिस ने शुरू की जांच, अज्ञात वाहन की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
जांच जारी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक अनिल राज भट्टा भीम नगर का निवासी बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया और इलाके में गहरा दुख छा गया है।