बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   ABVP locks the main gate of PG College demanding resumption of student union elections

Rajasthan: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर एबीवीपी का हंगामा, PG कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला; पुलिस से धक्का-मुक्की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 05:53 PM IST
ABVP locks the main gate of PG College demanding resumption of student union elections
Rajasthan News: छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को बाड़मेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजकीय पीजी महाविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को रोकने पर आमने-सामने हुई पुलिस-एबीवीपी
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ता उस समय आमने-सामने हो गए, जब परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों को हो रही देरी को देखते हुए पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हटाकर छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिलाया। इस दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालांकि, बाद में पुलिस और प्रशासन ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से समझाइश कर मामला शांत कराया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मृणाली चौहान ने भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को छात्रसंघ चुनाव बहाल करने समेत विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में एबीवीपी के विभाग संयोजक कर्णपाल सिंह, जिला संयोजक दीपू चौहान, प्रांत सहमंत्री विजय शर्मा, नगर मंत्री महिपाल सिंह राठौड़, सुनीता जांगिड़ और प्रशांत खींची समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘चार साल से नहीं हो रहे छात्रसंघ चुनाव’
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत के सहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पिछले चार साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। एबीवीपी ने शुक्रवार को पीजी कॉलेज में प्रदर्शन कर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

‘छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी’
विजय शर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी हैं। इनके जरिए युवा स्थापित होते हैं और नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनावों को लेकर सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़नी चाहिए। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव से नकारात्मक प्रभाव पड़ने की बात कही जाती है, जबकि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजनीतिक दल तमाम सीमाओं को पार करते हुए साम, दाम, दंड और भेद का इस्तेमाल करते हैं।

‘कांग्रेस और भाजपा दोनों के कार्यकाल में चुनाव पर रोक’
एबीवीपी नगर मंत्री महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले चार साल से छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगी हुई है। इस दौरान राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें रही हैं, लेकिन किसी ने छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक नहीं हटाई। उन्होंने कहा कि चुनाव बहाली की मांग को लेकर एबीवीपी ने प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन दिया है।

यह भी पढ़ें: देवराज पलाड़ा मामले पर समाज और सरकार में बनी सहमति, पीड़ित परिवार को मिली त्वरित सहायता

पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप
महिपाल सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली के पटेल नगर में बारिश से जलभराव, आवाजाही हुई प्रभावित

07 Aug 2026

VIDEO: यूपी में एक और पति का कत्ल...बेटी के प्रेमी संग मिलकर खुद उजाड़ा सुहाग, जंगल में दफनाई लाश; पुलिस तलाश में जुटी

07 Aug 2026

कीरतपुर साहिब में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संपूर्ण समाधान दिवस: नगर निगम मुख्यालय में मेयर और नगर आयुक्त ने सुनीं जन शिकायतें

07 Aug 2026

कानपुर: लोधेश्वर महादेव के लिए रवाना कांवड़ियों ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

07 Aug 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम में बुलडोजर कार्रवाई: 10 एनफोर्समेंट टीमें गठित, संयुक्त अभियान की तैयारी

07 Aug 2026

Jhalawar Newsr: सोयाबीन कटाई से पहले धधक उठीं लोहारों की भट्टियां, हस्तनिर्मित दरांतियों की मांग बढ़ी

07 Aug 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 77वें विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

गनीव कौर मजीठिया के समर्थन में अर्शदीप कलेर, AAP सरकार पर साधा निशाना

डीए की मांग को लेकर फिरोजपुर से बड़ी संख्या में कर्मचारी-पेंशनर मोहाली रैली के लिए रवाना

VIDEO: गुडंबा में चार दिन में दूसरी चेन स्नेचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकले सीए बने शिकार

07 Aug 2026

सीधी में भारी बारिश से सोन नदी उफान पर: भवरसेन पुल के ऊपर बह रहा पानी; 40 गांवों का संपर्क प्रभावित

07 Aug 2026

कानपुर: किन्नर के घर में हथियारबंद बदमाशों का धावा, 10 लाख नकद, 100 ग्राम सोना और अपाचे बाइक लूटी

07 Aug 2026

कानपुर: बिरयानी लूटने के लिए मची होड़, भगदड़ में आग में गिरकर झुलसा युवक, चार घायल

07 Aug 2026

VIDEO: सीएम योगी बोले- कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही रहते हैं, अखिलेश पर कसा तंज

07 Aug 2026

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव - 130 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

07 Aug 2026

बोनस अंक की मांग पर टंकी पर चढ़े संविदा नर्सिंगकर्मी, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

07 Aug 2026

Saharanpur: कोर्ट रोड पर अमेजोन के पैकेजिंग गोदाम में लगी आग

07 Aug 2026

सिरसा में गांव देसूजोधा में शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शुरू

07 Aug 2026

उमाशंकर सिंह अमर रहे... के नारे से गूंज उठा इलाका, विधायक के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

07 Aug 2026

Traffic Jam: खलीनी में HRTC बस खराब होने से लगा जाम, पुलिस की कोशिश नाकाम; निजी बस कंडक्टरों ने संभाला मोर्चा

07 Aug 2026

भिवानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल ने लगाया शहर में स्वच्छता को ग्रहण

07 Aug 2026

VIDEO : स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक पुल से टकराकर पलटी, 12 बच्चे घायल

07 Aug 2026

VIDEO : मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, 12.80 किलो आभूषण बरामद

07 Aug 2026

Una: ऊना में आवारा बैलों पर नगर निगम का एक्शन, छह पशु पकड़े और गौशाला भेजे

07 Aug 2026

अलीगढ़ में रूक-रूक कर बारिश से लोगों को उमस से मिली राहत

07 Aug 2026

कानपुर: दो कारों में ले जाया जा रहा 200 किलो गांजा जब्त, एडीसीपी साउथ की टीम ने दो तस्करों को दबोचा

07 Aug 2026

Solan Rain: भारी बारिश में छात्रा स्कूल के पास गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा

07 Aug 2026

टीकमगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला: चाकू और बीयर की बोतल से किया लहूलुहान, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

07 Aug 2026

VIDEO: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

07 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed