{"_id":"69806b44306c4d675a0fd41c","slug":"high-tech-thieves-cut-the-shop-shutter-with-a-gas-cutter-and-tried-to-take-away-the-cupboard-when-it-did-not-open-kota-news-c-1-1-noi1391-3907279-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kota News : चोरों ने गैस कटर से काटा दुकान का शटर, अलमारी नहीं खुलने पर नकदी व चांदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News : चोरों ने गैस कटर से काटा दुकान का शटर, अलमारी नहीं खुलने पर नकदी व चांदी लेकर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 04:20 PM IST
Link Copied
राजस्थान के कोटा जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए गैस कटर से दुकान का शटर काट दिया और सोने-चांदी के सामान के साथ नकदी चोरी कर फरार हो गए। यह वारदात शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में ट्रक यूनियन के नजदीक स्थित एक ज्वेलरी शॉप में सामने आई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
गैस कटर से शटर काटकर घुसे चोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले गैस कटर की मदद से दुकान का शटर काटा। इसके बाद अंदर लगे कांच के गेट का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
अलमारी नहीं टूटी तो उठाकर ले गए
दुकान मालिक भरत शाक्यवाल ने बताया कि उनकी दुकान ट्रक यूनियन के पास स्थित है। दुकान में सोने-चांदी के गहनों से भरी एक अलमारी रखी थी। चोरों ने पहले अलमारी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर उसे उठाकर ले जाने लगे। साथ ही गल्ले में रखे करीब 13 हजार रुपये नकद और 600 से 700 ग्राम पुरानी चांदी भी चुरा ली।
मकान मालिक को बनाया बंधक जैसा हालात
चोरी के दौरान चोरों ने दुकान के ऊपर रहने वाले मकान मालिक के घर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और दूसरे गेट की कुंडी भी बंद कर दी, ताकि कोई बाहर न निकल सके। अलमारी ले जाते समय कुछ दूरी पर गिरने से आवाज हुई, जिससे मकान मालिक की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनते ही चोर मौके से भाग खड़े हुए और अलमारी वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल अनंतपुरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो चोर
पुलिस के अनुसार, कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जिनमें वारदात को अंजाम देने वाले दो चोर नजर आ रहे हैं। मौके से पुलिस को एक जूता, कंबल और गैस कटर की टंकी भी मिली है, जिसे चोर घबराहट में छोड़कर भाग गए। दुकान मालिक ने बताया कि गनीमत रही कि चोर अलमारी ले जाने में सफल नहीं हो सके, क्योंकि उसमें 6 से 7 किलो चांदी और कुछ सोने के आभूषण रखे थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।