{"_id":"6a3d01f4113b505b78046d40","slug":"video-himachal-congress-jagat-singh-negi-sleeper-cell-remark-kinnaur-president-row-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: मंत्री जगत नेगी ने पार्टी में 'भाजपा के स्लीपर सेल' होने का लगाया आरोप, किन्नौर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मंत्री जगत नेगी ने पार्टी में 'भाजपा के स्लीपर सेल' होने का लगाया आरोप, किन्नौर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर जताई नाराजगी
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:54 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में किन्नौर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नियुक्ति पर नाराजगी जताते हुए पार्टी के भीतर 'बीजेपी के स्लीपर सेल' के सक्रिय होने का आरोप लगाया है।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर में निगम भंडारी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले से वह सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर लंबे समय से अपनी बात रखते रहे हैं, लेकिन नियुक्ति से पहले उनकी राय नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर चुनाव हार चुके लोगों को जिम्मेदारी देना उचित नहीं है।
राजस्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर कुछ लोग भाजपा की 'बी टीम' की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में सक्रिय ऐसे 'स्लीपर सेल' कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किन्नौर के निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद उनसे इस महत्वपूर्ण फैसले पर कोई चर्चा नहीं की गई।
नेगी ने चेतावनी दी कि इस तरह के फैसलों से कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित होगा और इसका असर भविष्य के चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मामले की समीक्षा कर उचित निर्णय लेने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।