{"_id":"673d973f74b2b253e103371c","slug":"video-randhir-sharma-said-congress-government-has-failed-on-every-front","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाजपा मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर साधा सियासी निशाना, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाजपा मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर साधा सियासी निशाना, जानें क्या कहा
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:31 PM IST
Link Copied
भाजपा मीडिया प्रभारी एवं विधायक नयना देवी रणधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर सियासी निशाना साधा। बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल है, हर क्षेत्र में विफल हुई है। भाजपा लगातार आरोप लगा रही कि यह सरकार माफिया राज के दबाव में काम करती है। इस सरकार में माफिया का दबदबा है। चाहे खनन माफिया हो, ड्रग माफिया या भू व वन माफिया। अब तो ट्रांसफर माफिया भी सक्रिय हुआ है। सरकार की ओर से लगातार दिए जा रहे संरक्षण के कारण प्रदेश माफियाओं की गिरफ्त में है। भाजपा ने यह भी कहा था कि खनन माफिया कहीं और नहीं सीएम सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में है। ईडी ने जो दो गिरफ्तारियां कीं, वो दोनों नादौन क्षेत्र से की हैं। खनन माफिया पूरे प्रदेश में पैर पसार रहा है। सरकार के संरक्षण में माफिया फल-फूल रहा है। यह सरकार माफिया द्वारा ही चलाई जा रही है। हाईकोर्ट ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन की संपत्ति को अटैच करने के आदेश दिए। यह गंभीर विषय है, लेकिन दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अपनी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि काैन सी सरकारी संपत्ति भाजपा सरकार में कुर्क हुई? कल एक और मामले में कोर्ट ने पर्यटन निगम के 18 होटलों को तुरंत बंद करने के आदेश दिए हैं। सरकार ने इस होटलों को लाभ में लाने के लिए प्रयास नहीं किए और कोर्ट में मामले की सही ढंग से पैरवी नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।