{"_id":"6a475f4fd08ae1f9e0010df4","slug":"video-shimla-chopal-apple-season-road-repair-hpmc-payment-demand-atul-sharma-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करने की मांग, अतुल शर्मा बोले- लापरवाही से बागवानों को होगा भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करने की मांग, अतुल शर्मा बोले- लापरवाही से बागवानों को होगा भारी नुकसान
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:35 PM IST
Link Copied
आगामी सेब सीजन को देखते हुए चौपाल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 गोरली मडावग से जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा ने प्रशासनिक तैयारियों पर चिंता जताई है। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शिमला को ज्ञापन सौंपकर सेब सीजन शुरू होने से पहले सड़क, परिवहन और ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग की।
अतुल शर्मा ने कहा कि ऊपरी शिमला की अर्थव्यवस्था काफी हद तक सेब उत्पादन पर निर्भर है और हजारों किसान-बागवान पूरे साल की आय इसी फसल से अर्जित करते हैं। ऐसे में यदि समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी नहीं की गईं तो इसका सीधा असर किसानों की आजीविका पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कई स्थानों पर अपर्याप्त व्यवस्थाओं के कारण बड़ी मात्रा में सेब समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पाया था, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस वर्ष भी बरसात शुरू हो चुकी है और 15 जुलाई से विभिन्न क्षेत्रों में सेब सीजन आरंभ होने वाला है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी तक पर्याप्त तैयारियां दिखाई नहीं दे रही हैं।
जिला परिषद सदस्य ने बताया कि करगोली नाला-देहा मुख्य मार्ग, देहा-चौपाल सड़क, सरांह-जोड़ना-पुलबाहल-नेरीपुल मार्ग तथा बमटा-मडावग-खिड़की सड़क सहित कई संपर्क मार्गों की स्थिति खराब बनी हुई है। कई स्थानों पर गड्ढे, क्षतिग्रस्त हिस्से और झुके हुए पेड़ दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन मार्गों की मरम्मत नहीं की गई तो सेब के परिवहन में गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं।
अतुल शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि सेब सीजन से पहले सभी मुख्य और वैकल्पिक मार्गों को यातायात के लिए पूरी तरह तैयार किया जाए। साथ ही भारी बारिश की स्थिति में सड़कों को शीघ्र बहाल करने के लिए पर्याप्त मशीनरी की व्यवस्था की जाए और पुलिस विभाग प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू करे, ताकि सेब बिना बाधा के मंडियों तक पहुंच सके।
उन्होंने पंचायत स्तर पर लिंक रोड खोलने के लिए विशेष फंड जारी करने, एचपीएमसी के लंबित भुगतान का शीघ्र निपटारा करने, बिना लाइसेंस सेब खरीद पर रोक लगाने और आढ़तियों की ओर से किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बागवानों को सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी समय रहते उपलब्ध करानी चाहिए।
इस दौरान कमल ठाकुर, नीलाक्ष, पूर्व बीडीसी सदस्य अनिल काकू, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुनीष वर्मा, नितीश सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।