सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Education Minister Rohit Thakur says officials must resolve public grievances promptly

Shimla: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- जन समस्याओं का समाधान तीव्रता से करें अधिकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:20 PM IST
Shimla: Education Minister Rohit Thakur says officials must resolve public grievances promptly
जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में आयोजित की गई। शिक्षा मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जन शिकायत निवारण समिति में सामाजिक मुददों को प्रभावी तरीके से उठाया गया। विभागों ने इन मुददों के समाधान को लेकर मौजूदा स्थिति एवं रणनीति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी रखी। आपदा के कारण जिला शिमला में वर्ष 2023 और 2025 में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था। प्रदेश सरकार ने प्रभावितों के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाई है। सड़कों, पेयजल योजनाओं, घरों आदि काफी क्षतिग्रस्त हुए थे। लेकिन सरकार के विशेष आपदा राहत पैकेज की वजह से अब स्थितियां सामान्य हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आरडीजी बंद होने से सरकार को वित्तीय घाटा हो रहा है परन्तु सरकार जनकल्याण हेतु प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन बैठक में रखे गए मुददों के समाधान के लिए धरातल पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जन समस्याओं के समाधान के लिए तीव्रता से कार्य करें ताकि जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि दुनिया में पेट्रोल डीजल की किल्लत हो रही है। इस वजह से जिला शिमला में बागबानी क्षेत्र से जुड़े बागवानों को भी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। सड़कों में टारिंग के लिए भी डीजल की किल्लत से परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। प्रशाासन पेट्रोल डीजल की प्रयाप्त पूर्ति के लिए कार्य करें। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस साल के अंत में फिर से जन शिकायत समिति की बैठक की जाएगी और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों का निवारण सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने सरस्वती पैराडाइज स्कूल के मामले में मृतिका के हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने पर शिमला पुलिस को बधाई दी। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिकायत निवारण समिति एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। यह समिति जिला स्तर पर कार्य करती है तथा नागरिकों और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करती है। समिति के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों की सुनवाई की जाती है और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। जिला शिकायत निवारण समिति का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनविश्वास को बढ़ावा देना है। यह समिति शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की नियमित समीक्षा भी करती है, जिससे लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान हो सके। इसके माध्यम से जनता को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच प्राप्त होता है तथा प्रशासन को जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी मिलती है। एडीसी सचिन शर्मा ने बैठक की कार्यवाई का संचालन किया और क्रमवार मदों को पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

16 Jun 2026

Video: अयोध्या में सातवें बड़ा मंगल पर रामनगरी में उमड़े श्रद्धालु

16 Jun 2026

Video: अमेठी में तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत, पहले दिन कम रही उपस्थिति

16 Jun 2026

राजस्थान के डूंगरगढ़ हादसा: घायल दोहती की भी मौत, फतेहाबाद में एक साथ दफनाए गए दादा-दादी और पोता के शव

16 Jun 2026

गुरुग्राम में झमाझम बारिश, बस स्टैंड रोड पर जलभराव, यातायात प्रभावित

16 Jun 2026
विज्ञापन

रिश्तों में खटास : छोटी-छोटी बातों पर खो रहे आपा, अपने ही बहा रहे खून

16 Jun 2026

सुबह धूप, फिर बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश

16 Jun 2026
विज्ञापन

फतेहपुर: नीची जात में प्यार पड़ा भारी, भाई ने बहन का गला घोंटा, कुएं में फेंकी लाश

16 Jun 2026

Video: अंबेडकरनगर में खुल गए स्कूल, कहीं बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत तो कहीं कक्षाएं रहीं सूनी

16 Jun 2026

Video: 1912 कॉल सेंटर कार्यालय के पास आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा

16 Jun 2026

रोहतक में झमाझम बारिश से मिली राहत

16 Jun 2026

छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षा सत्र का शुभारंभ, शाला प्रवेश उत्सव से बच्चों में उत्साह

फिर से गूंजी स्कूल की घंटी, गोरखपुर में खुले प्राथमिक विद्यालय

16 Jun 2026

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या के लिए सीएम और प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार

16 Jun 2026

गोहाना में तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू, गर्मी से मिली राहत

16 Jun 2026

रायगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आई मादा हाथी, उपचार के लिए बिलासपुर ले जाने की थी तैयारी, इसस पहले ही तोड़ा दम

16 Jun 2026

बहादुरगढ़ में बदला मौसम, बारिश से मिली गर्मी से राहत

GPM News: युवक के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, कैवर्त समाज ने सौंपा ज्ञापन,

VIDEO: हटाई जा रही आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार, पुलिस के सामने शुरू हुई कार्रवाई

16 Jun 2026

डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा के बीते साढ़े चार साल, 20 कंपनियों से करार के बावजूद तीन ही ले रहीं आकार, ज्यादातर प्लॉट पड़े खाली

16 Jun 2026

गुरुग्राम में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

16 Jun 2026

अयोध्या: ककोली मोड़ पर कार तालाब में गिरी, 3 लोग बाल-बाल बचे

16 Jun 2026

पठानकोट में बारिश

मोगा बधनी कलां पुलिस ने हेरोइन व नशीली गोलियां के साथ महिला को किया गिरफ्तार

मोगा में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज

16 Jun 2026

मोगा में नशा न मिलने पर 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

16 Jun 2026

मोगा के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में महिला ने गोलक के ऊपर रखी संदिग्ध वस्तु

16 Jun 2026

मोगा पुलिस की CIA टीम ने पांच नशा तस्कर किए गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन और कार बरामद

16 Jun 2026

फिरोजपुर में पनग्रेन में करोड़ों रुपये का बारदाना घोटाला

Tikamgarh News: नकली सोयाबीन बीज के कारोबार पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 58 क्विंटल बीज जब्त; देखें वीडियो

16 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed