Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Shimla Outsourced Employees Stage Protest at Chaura Maidan, Demand Permanent Policy, Equal Pay for Equal Work, and Job Security
{"_id":"69c63fff0b212510660cd9c7","slug":"video-shimla-outsourced-employees-stage-protest-at-chaura-maidan-demand-permanent-policy-equal-pay-for-equal-work-and-job-security-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: चौड़ा मैदान में आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, स्थायी नीति, समान काम का समान वेतन और नौकरी में सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: चौड़ा मैदान में आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, स्थायी नीति, समान काम का समान वेतन और नौकरी में सुरक्षा की मांग
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:59 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में आज प्रदेशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने बड़ा धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बागवानी, बिजली बोर्ड, जल शक्ति सहित कई विभागों के आउटसोर्स कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने कहा कि वह विभिन्न विभागों में 15,20 वर्षो से सेवाएं दे रहे है। उन्हें न तो नौकरी में सुरक्षा है और न ही उचित वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि हाल ही में विभिन्न विभागों से आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने के मामलों ने कर्मचारियों में डर बड़ा दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से कर्मचारियों में डर और अस्थिरता का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की दो प्रमुख मांगे है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए और नौकरी में सुरक्षा सुनिश्चित करना और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक इन मांगों पर सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संघ के संयोजक अश्विनी शर्मा ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को न तो उचित वेतन मिल रहा है न नोकरी में सुरक्षा है। इसके कारण उनका तो भविष्य खराब हो रहा है साथ मे उनके बच्चों का भी भविष्य खराब हो रहा है। मंहगाई के इस दौर।के आउटसोर्स कर्मचारियों को महज 13000 के आस पास वेतन मिल रहा है इसमे जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आउट सौर्स कर्मचारी अन्य कर्मचारियों की तरह ही सेवाएं दे रहे है इसलिए उन्हें भी उचित वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दो प्रमुख मांगे हैं कि कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए और समान काम का समान वेतन दिया जाए। इन्ही मांगो को लेकर आज या पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।