{"_id":"69ec65b38cd2e3fbb1040c22","slug":"video-agra-tragedy-speeding-car-rams-4-year-old-child-killed-in-crash-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार कार ने खोखा उड़ाया, चार साल के मासूम की मौत, बहन की हालत गंभीर; परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार कार ने खोखा उड़ाया, चार साल के मासूम की मौत, बहन की हालत गंभीर; परिजनों ने किया हंगामा
आगरा के दयालबाग क्षेत्र के वीर नगर में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे रखे खोखे में टक्कर मार दी। अपनी परनानी के साथ खोखे पर बैठे मासूम भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले चार साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया जबकि छह वर्षीय बहन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर भीड़ ने कार चालक और उसके साथियों को पकड़कर न्यू आगरा पुलिस के हवाले किया।घटना शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे की है। मूल रूप से सदर के गोपालपुरा निवासी छोटू कुमार और उनकी पत्नी रूबी करीब एक वर्ष से अपनी नानी बैकुंठी देवी और नाना गोकुल चंद के साथ दयालबाग के वीर नगर में किराए पर रहते हैं। वह जूता फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार का खर्च पूरा करने के लिए नाना-नानी घर के पास ही पुलिया के किनारे खोखे में गुटखा और अन्य सामान बेचते हैं।
छोटू ने बताया कि दोपहर में नानी खोखे पर बैठी थीं। उनका बेटा प्रदीप और बेटी इशनिया परनानी के पास खोखे पर चले गए। दोनों खोखे के पास रखे पत्थर पर बैठे थे। इसी दौरान वीरी सिंह कॉलेज की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई। पुलिया पर मोड़ते समय चालक कार को संभाल नहीं सका और खोखे में टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक की पहचान बसेरा एन्क्लेव निवासी राहुल कुमार के रूप में की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।