{"_id":"66e58fc261067bdc470f3cd6","slug":"video-brasha-sa-ufanae-khata-saugdhaka-para-bha-raha-tha-fata-taka-pana-khatara-ka-btha-bha-lga-nakalna-ka-majabra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बारिश से उफनाए खेत... सड़क पर बह रहा दो फीट तक पानी, खतरे के बाद भी लोग निकलने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बारिश से उफनाए खेत... सड़क पर बह रहा दो फीट तक पानी, खतरे के बाद भी लोग निकलने को मजबूर
उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन दिन से हो रही बारिश का असर शनिवार को भी दिखा। यहां खेरागढ़ में बारिश बंद होने के बाद जह लोग घरों से निकले, उन्हें सड़कों पर पानी भरा मिला। खेतों में भरा पानी अभी उफनाकर सड़कों पर भरा है। अब यह पानी नदियों की तरफ बह रहा है।
जगनेर-आगरा मार्ग पर कोलूआ गांव के पास खेतों में भरा हुआ पानी सड़क से होकर उंटगन नदी की ओर बह रहा है। इससे सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भरा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। खतरा होते हुए भी लोग आवश्यक कार्यों की वजह से पानी में होकर निकलने को मजबूर हैं। इस दौरान तमाम गाड़ियां पानी में बंद हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से धक्का मारकर इन्हें निकाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।