{"_id":"699ad79fe810d7473d081ef2","slug":"video-bride-arrived-for-interview-after-wedding-ceremony-in-agra-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी के मंडप से विकास भवन पहुंचे दूल्हा और दुल्हन, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़; इसलिए आया नवविवाहिता जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शादी के मंडप से विकास भवन पहुंचे दूल्हा और दुल्हन, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़; इसलिए आया नवविवाहिता जोड़ा
आगरा के संजय प्लेस स्थित विकास भवन में एक नवविवाहित जोड़ा चर्चा का विषय बन गया। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को इंटरव्यू दिलाने पहुंच गया। घूंघट में इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।21 फरवरी को लाडूखेड़ा में मनोज कुमार और अनिशा की शादी थी। शादी धूमधाम से संपन्न हुई। विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद मनोज अपनी दुल्हन को विदा कराकर सीधे संजय प्लेस स्थित विकास भवन पहुंच गए। घूंघट में दुल्हन और दूल्हे को देख लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई हैरान था कि आखिर नवविवाहिता जोड़ा विकास भवन किस लिए आया है। मनोज ने बताया कि पत्नी का आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद के लिए साक्षात्कार होना है। इसलिए वह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को सीधे इंटरव्यू दिलाने आए हैं। मनोज ने बताया कि वह लादुखेड़ा में साइबर कैफे चलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।