{"_id":"6a620a06b9b8f51a6107f3a5","slug":"video-changes-in-train-operations-due-to-interlocking-work-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कोलकाता इंटरसिटी दो दिन निरस्त; अजमेर-सियालदह का बदला रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कोलकाता इंटरसिटी दो दिन निरस्त; अजमेर-सियालदह का बदला रूट
पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल के मुगमा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सितंबर में आगरा होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें आगरा कैंट-कोलकाता इंटरसिटी एक्सप्रेस अप और डाउन में निरस्त रहेंगी, जबकि सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस चार दिनों तक बदले मार्ग से चलेंगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 24 सितंबर तथा 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 26 सितंबर को निरस्त रहेगी। वहीं 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक सीतारामपुर-धनबाद-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय सीतारामपुर-झाझा-पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से चलेगी। इसी प्रकार 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस भी 23 से 26 सितंबर तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-धनबाद-सीतारामपुर के स्थान पर पटना-झाझा होकर संचालित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।