{"_id":"6a5780ff88f6adf8090e881b","slug":"video-commission-agents-in-agra-continue-their-protest-demanding-closure-of-mandi-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुल्लड़ के साथ कलुआराम मंडी को भी बंद करने की मांग, आढ़तियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुल्लड़ के साथ कलुआराम मंडी को भी बंद करने की मांग, आढ़तियों का धरना जारी
आगरा के बरौली अहीर मंडी परिसर में धरना दे रहे आढ़तियों को मंडी सचिव समझाने में नाकाम रहे। उन्होंने बसई की सुल्लड़ मंडी के साथ ही कलुआराम मंडी को भी बंद कराने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक बसई की दोनों मंडी और सभी अवैध आढ़तें बंद नहीं हो जाएंगी, उनका धरना जारी रहेगा। मंडी समिति सचिव अजय प्रताप सिंह धरने के पांचवें दिन बरौली अहीर मंडी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को बसई की कलुआराम मंडी की आख्या प्रशासन को भेजने और सुल्लड़ मंडी को बंद कराने का नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सचिव से कहा कि सुल्लड़ ही नहीं कलुआराम और बसई में अवैध आढ़त खत्म नहीं की जाएंगी। उनका धरना चलता रहेगा, क्योंकि बरौली अहीर मंडी का संचालन तभी हो पाएगा, जब बसई से सारी मंडी समाप्त होंगी। धरने में समाजसेवी विजय सिंह लोधी, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, जगदीश तोमर, प्रवीन बघेल, धर्मवीर सिंह बघेल, दिनेश बघेल, अभय यादव आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।