{"_id":"6a5f560de69c4612840e2d15","slug":"video-construction-of-underpasses-on-agra-etawah-highway-gains-pace-set-to-open-by-next-august-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-इटावा हाईवे पर तेज हुआ अंडरपास निर्माण, अगले साल अगस्त से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-इटावा हाईवे पर तेज हुआ अंडरपास निर्माण, अगले साल अगस्त से मिलेगी राहत
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) ने अंडरपास बनाने का कार्य तेज कर दिया है। कर्मचारी भी बढ़ा दिए हैं। अगले 10-12 महीने में ये तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से हादसों में कमी आएगी। आसपास के लोगों को भी राहत मिलेगी ।
एनएचएआई आगरा से इटावा के बीच आठ अंडर पास बना रहा है। इनका कार्य लगभग 35 फीसदी पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए कर्मचारी भी बढ़ा दिए गए हैं। अगले साल अगस्त तक यह तैयार होने के बाद लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। अभी अंडरपास नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन के लिए दिक्कत होती है। कई किमी चक्कर लगाकर दूसरी ओर जा पाते हैं। ऐसे में लंबे समय से इसकी अंडरपास बनाने की ग्रामीण मांग कर रहे थे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि आठों अंडरपास बनाने का कार्य तेज कर दिया है। ये 10 से 12 महीने में शुरू हो जाएंगे।
ब्लैक स्पॉट के चलते बनाए अंडरपास
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि इन आठ स्थानों पर हादसे होते थे। ग्रामीण हाईवे को पार करके दूसरी ओर जाते थे, इससे हादसों की संख्या बढ़ रही थी। इस पर एनएचएआई की टीम ने सर्वे कर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए। इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया। अंडरपास बनने से हादसा में कमी आएगी लोगों की जान भी बचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।