{"_id":"6a6209dbbdef3b0ef10e43db","slug":"video-culvert-widened-at-sn-medical-college-in-agra-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में अब जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस, पुलिया का हुआ चाैड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में अब जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस, पुलिया का हुआ चाैड़ीकरण
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से गुजर रहे नाले पर नई पुलिया का निर्माण हो गया है। ये पहले के मुकाबले चार गुना चौड़ी है। अब एंबुलेंस जाम में नहीं फंसेगी। अभी तक एसएन में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के अलावा एंबुलेंस को मोती कटरा रोड से होकर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था, इससे जाम में भी फंस जाते थे। ये पुलिया चार महीने में बनकर तैयार हुई है। एसएन के बीच में नाला गुजर रहा है। इसकी पुलिया संकरी होने के कारण इस पर जाम लगता था। इससे ओपीडी और अन्य विभाग में इलाज के लिए मरीजों को परेशानी होती थी। यहां मेट्रो स्टेशन भी बन गया है। इसके शुरू होने पर यात्रियों के वाहन भी आएंगे। इसके चलते बीते मार्च के अंतिम सप्ताह में इसके चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ। ऐसे में एंबुलेंस और मरीजों को मोती कटरा और नूरी दरवाजा से होकर जाना पड़ता था। वाहनों का दबाव बढ़ने पर यहां जाम की स्थिति रहती थी। दूसरी ओर के लिए सड़क बन रही है, जो सप्ताह भर में बन जाएगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया की पुलिया के निर्माण कार्य के दौरान कुछ दिक्कतें उठानी पड़ीं। अब जाम की समस्या नहीं रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।