{"_id":"67ea79f27abfb547a700116c","slug":"video-do-these-things-to-prevent-children-from-losing-growth-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बच्चों की लंबाई यदि कम है तो...तुरंत छुड़वा दें ये चीजें, चिकित्सक बोले- बच्चों की मांसपेशियां हो रहीं कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बच्चों की लंबाई यदि कम है तो...तुरंत छुड़वा दें ये चीजें, चिकित्सक बोले- बच्चों की मांसपेशियां हो रहीं कमजोर
फास्ट-जंक फूड के बढ़ते चलन से बच्चों के पेट में केमिकल जमा हो रहा है। पेट में संक्रमण और हर तीसरे बच्चे में बौनापन की दिक्कत मिल रही है। आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल में आयोजित कार्यशाला में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के चिकित्सकों ने इस पर चिंता जताई है। डॉक्टरों ने टीकाकरण, पौष्टिक भोजन और शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया। गुरुग्राम के डॉ. अजय अरोड़ा ने बताया कि फास्ट फूड से बच्चों में मोटापा, मांसपेशियां कमजोर मिल रही हैं। आईपीए के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। सचिव डॉ. राहुल पेंगोरिया ने टीकाकरण का महत्व बताया। कहा कि ये संक्रमण और बीमारियों से बचाता है। कार्यशाला में डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. राजीव कृषक, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. युवराज सिंह आदि ने भी व्याख्यान दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।