{"_id":"6a5cc1e948915529de00609c","slug":"video-five-accused-nabbed-in-agra-with-smuggled-liquor-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एंबुलेंस से तस्करी, थार से एस्कॉर्ट; बिहार ले जाई जा रही 80 पेटी शराब समेत पांच आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एंबुलेंस से तस्करी, थार से एस्कॉर्ट; बिहार ले जाई जा रही 80 पेटी शराब समेत पांच आरोपी दबोचे
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में हो रही शराब तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए बिहार भेजी जा रही 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक एंबुलेंस, एक थार और पांच आरोपियों पंकज, संदीप, रोहित, साहिल और साहिल सेकेंड को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब साढ़े दस लाख रुपये बताई गई है। जांच में सामने आया कि तस्कर हरियाणा और पंजाब से शराब लाकर बिहार पहुंचाते थे। रास्ते में एंबुलेंस का सायरन बजाकर ट्रैफिक से आसानी से रास्ता बनाया जाता था, जबकि आगे चल रही थार पायलट वाहन के रूप में एस्कॉर्ट करती थी। पुलिस के अनुसार गिरोह अलग-अलग राज्यों में प्रवेश से पहले एंबुलेंस और थार दोनों की नंबर प्लेट बदल देता था, ताकि पहचान से बचा जा सके। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि गिरोह के सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।