{"_id":"67ebcabfa8498c9ae20e4965","slug":"video-former-cabinet-ministers-big-statement-on-attack-on-sp-mps-house-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सपा सांसद के घर पर हमले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- योगी सरकार जाने दो, करणी हो जाएगी मरणी सेना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सपा सांसद के घर पर हमले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- योगी सरकार जाने दो, करणी हो जाएगी मरणी सेना...
आगरा आए समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता विरोधी दल व पूर्व कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार को आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर कहा कि सांसद आवास पर हुआ योगी सरकार के सरंक्षण में हमला हुआ था। योगी सरकार हटते ही करणी सेना मरणी सेना हो जाएगी। जो कुछ हुआ वह सरकार के इशारे पर हुआ है। यह पुलिस का फेलियर नहीं, सरकार का फेलियर है। लोकतंत्र में विरोध का सबको अधिकार है। लेकिन, किसी के घर हमला करना निंदनीय है। भाजपा और आरएसएस की शह पर करणी सेना ने सपा सांसद के आवास पर हमला किया था। आगामी आंदोलन की रणनीति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा के बाद पार्टी तय करेगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रणजीत सुमन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।