{"_id":"68b41aeedff3b9b81a07159c","slug":"video-four-people-from-agra-died-in-vaishno-devi-landslide-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वैष्णा देवी भूस्खलन में आगरा के चार लोगों की माैत, परिवार ने की सरकार से ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वैष्णा देवी भूस्खलन में आगरा के चार लोगों की माैत, परिवार ने की सरकार से ये मांग
जम्मू के कटड़ा में भूस्खलन में मरने वाले परिवार के दिलों में एक ही दर्द है कि हादसे के बाद अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और ना ही कोई नेता आया। इस घटना के बाद से ही परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। घायल के इलाज के लिए जम्मू में परिवार के लोग गए हुए हैं। घर में मौजूद परिजन ने एक ही बात कही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर्थिक मदद उपलब्ध कराएं। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। गाैरतलब है कि आगरा के रकाबगंज थाने के समीप स्थित कुम्हारपाड़ा के अर्जुन सिंह 24 अगस्त को बेटे दीपक की बेटियों 3 साल की एंजेल और 11 महीने की सेजल का मुंडन करने के लिए वैष्णो माता के मंदिर गए थे। उनके साथ में बेटे दीपक, पत्नी सुनीता, पुत्रवधू मोना के अलावा बेटी यासमीन, दामाद मोहित कुमार, बेटे की साली 12 वर्षीय भावना भी थीं। 26 अगस्त को भूस्खलन होने की वजह से पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। बेटा दीपक लघुशंका के लिए गया था, इसलिए जान बच गई। वहीं अर्जुन सिंह, सुनीता, सेजल और भावना की मृत्यु हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।