{"_id":"683826e5ba531a10d500c3cc","slug":"video-havan-yagna-organized-on-the-death-anniversary-of-choudhary-charan-singh-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, हवन यज्ञ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, हवन यज्ञ का आयोजन
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास,ग्वालियर हाईवे और इनरिंग रोड़ को जोड़ने वाले गांव बाद चौराहे पर बृहस्पतिवार को सुबह 9:00 बजे से देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न किसान मसीहा चौ.चरण सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि को उनके अनुयायियों द्वारा हवन यज्ञ करके मनाया गया।इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को किसान मसीहा बताते हुए कहा कि वह सदैव किसान हितैषी रहे उन्होंने जीवन भर किसानों मजदूरों और कमेरा वर्ग के लिए काम किया।
इस क्षेत्र में चौ.चरण सिंह के अनुयाई और स्थानीय लोगों की मांग है कि गांव बाद पर बनने जा रहे इस विशाल चौराहे का नाम चौधरी चरण सिंह चौक होना चाहिए,इसी को लेकर सामाजिक संगठन प्रगतिशील जाट महासभा भारत के द्वारा भी इस चौराहे के नाम को चौधरी चरण सिंह चौक बनाए जाने की मांग चल रही है,साथ ही लोक दल के जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने जिलाधिकारी को भी इस विषय में पत्र सोपा है।
कार्यक्रम के संयोजक सूबेदार मेजर लाखन चाहर और सत्यवीर सिंह रहे।
यशपाल राणा,पुरुषोत्तम फौजदार,यादराम वर्मा,लाखन सिंह फौजी,ओंकार सिंह, मानसिंह,रणवीर सिंह, प्रताप सिंह फौजी,रामपाल सिंह,बल्लो पहलवान,गौरव प्रधान,विष्णु चौधरी,नरेंद्र चाहर,श्याम,राजबहादुर सिंह संजय सिंह,जयपाल सिंह,अरुण सिंह,धर्मवीर सिंह,सतीश बंसल,कैप्टन महेश सिंह,कृष्ण वीर सिंह,राधेश्याम,आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।