{"_id":"6a5780d3366643e59b0f6fb3","slug":"video-janakpuri-in-agra-will-be-decorated-on-lines-of-nepal-janak-mahal-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेपाल के जनक महल की तर्ज पर सजेगी जनकपुरी, धार्मिक झांकियों में दिखेगी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेपाल के जनक महल की तर्ज पर सजेगी जनकपुरी, धार्मिक झांकियों में दिखेगी संस्कृति की झलक
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग की स्मृतियों को जीवंत करने के लिए इस बार जनकपुरी महोत्सव सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में होगा। पहली बार सजने वाली जनकपुरी में नेपाल के जनकपुर स्थित जनक महल की तर्ज पर जनक महल की तरह सजाने पर विचार चल रहा है। कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट निवासी संजय गोयल ने बताया कि प्रयास है कि जनकपुरी में आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव हो, जैसे वे स्वयं जनकपुर की धार्मिक नगरी में पहुंच गए हों। जनक महल कावेरी कौस्तुभ के पीछे करीब 5,000 वर्गगज क्षेत्र में जनक महल का भव्य स्वरूप तैयार किया जाएगा। यहां राम-सीता विवाह की परंपराओं, मिथिला संस्कृति और धार्मिक प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। जल्द ही जनकपुरी महोत्सव समिति का भी गठन करेंगे। वर्तमान में नेपाल के जनक महल थीम पर चर्चाएं हैं। गणपति किंग्स काउंटी निवासी मनोज बंसल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से भावना एस्टेट में जनकपुरी आयोजन के प्रयास किए जा रहे थे। इस बार तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई थीं, जिसके चलते पहली बार भावना एस्टेट में जनकपुरी सजने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि जनकपुरी में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां भी सजाई जाएंगी। इसके साथ ही आगरा के प्रमुख शिवालयों और भैरव मंदिरों की थीम पर भी विशेष प्रस्तुति तैयार की जाएगी। जनकपुरी महोत्सव केवल सजावट नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम और माता सीता के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का उत्सव होगा। यहां श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।