{"_id":"6a5780e47130a0f2bd063698","slug":"video-llm-classes-at-agra-university-will-be-held-in-new-building-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नई बिल्डिंग में चलेंगी एलएलएम व एलएलएम एचआर की कक्षाएं, बीसीआई से अनुमति मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नई बिल्डिंग में चलेंगी एलएलएम व एलएलएम एचआर की कक्षाएं, बीसीआई से अनुमति मिलने का इंतजार
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के विधि के छात्र अब सुल्तानगंज पुलिया स्थित कैंपस स्थित सेंटर फॉर लीगल एजुकेशन की नई बिल्डिंग में पढ़ाई करेंगे। बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र से एलएलएम व एलएलएम एचआर (ह्यूमन राइट्स) दोनों पाठ्यक्रमों का संचालन इसी भवन से किया जाएगा। विधि संकाय के प्रभारी डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि वर्तमान में परिसर में एलएलएम एचआर की 30 सीटें और एलएलएम की 60 सीटें हैं, जिन पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए सत्र से दोनों पाठ्यक्रमों की सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां नई बिल्डिंग में शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 10 शिक्षकों की भर्ती की डिमांड भेजी है। वर्तमान में लॉ पढ़ाने के लिए 3 शिक्षक तैनात है। नई बिल्डिंग में आधुनिक कक्षाएं, फैकल्टी कक्ष, पुस्तकालय, सेमिनार हॉल, कंप्यूटर लैब तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।