{"_id":"69f06df68520d52c7405d54d","slug":"video-memorandum-submitted-to-make-cow-the-mother-of-the-nation-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाय को राष्ट्र माता बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाय को राष्ट्र माता बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन
आगरा। गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति की ओर से सोमवार को गो भक्तों ने पंचकुइयां स्थित शिक्षा भवन से सदर तहसील तक संकीर्तन यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गोभक्तों ने गौ माता-राष्ट्र माता के नारे लगाए।
इस दौरान तीन माह में हस्ताक्षरित किए गए पन्नों को पीले वस्त्रों में लपेटकर सदस्य अपने सिर पर रखकर चल रहे थे। रथ पर सवार नन्हे गो-वंश आकर्षण का केंद्र रहे। समिति की संयोजक हिमानी चतुर्वेदी के नेतृत्व में संकीर्तन यात्रा एसडीएम कार्यालय पहुंची। वहां पदाधिकारियों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग करते हुए एसडीएम सदर सचिन राजपूत को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान साध्वी श्यामा गोपाल सरस्वती, बाबा परमानंद, धर्मवीर तोमर, रविकांत सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।