{"_id":"6a6de5d3fd14d3bf90060459","slug":"video-new-opd-complex-for-women-and-children-to-be-built-at-sn-medical-college-in-agra-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन में स्त्री-बाल रोग के लिए बनेगा नया ओपीडी काॅम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन में स्त्री-बाल रोग के लिए बनेगा नया ओपीडी काॅम्प्लेक्स
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। साथ ही पुराने ओपीडी परिसर को दोमंजिला किया जाएगा। टेंडर जारी होने के साथ ही कार्यदायी संस्था ने सर्वे भी कर लिया है। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने और दवा लेने में आसानी हो जाएगी। एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी एक ही ओपीडी कॉम्प्लेक्स संचालित हो रहा है। यहां रोजाना तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इससे हॉल ठसाठस रहता है और मरीजों की लाइन बाहर तक लग जाती है। ऐसे में ओपीडी काॅम्प्लेक्स को दोमंजिला किया जाएगा। इससे दवा, पर्चा काउंटर अलग-अलग हो जाएंगे, जिससे भीड़ नियंत्रित होगी। वहीं बाल रोग और स्त्री रोग के लिए अलग से नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। ये तीन मंजिला होगा। इसमें पर्चा, दवा के लिए काउंटर होंगे। खून की जांच के लिए कलेक्शन सेंटर होगा। ओपीडी भी संचालित होगी। इसका निर्माण स्त्री और बाल रोग विभाग के पास किया जा रहा है। ओपीडी से दोनों विभागों को जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों को सुविधा होगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस निर्माण करेगी। इस पर 10.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। । इसका निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बनने से मरीजों को राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।