{"_id":"6a620a1463a5aa05350cbd91","slug":"video-railways-ran-three-special-trains-for-mudiya-purnima-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेले पर तीन मेमू स्पेशल का संचालन, दो ट्रेनों का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेले पर तीन मेमू स्पेशल का संचालन, दो ट्रेनों का विस्तार
मुड़िया पूर्णिमा और गोवर्धन परिक्रमा मेले में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए विशेष व्यवस्था की है। 24 से 31 जुलाई तक आगरा कैंट-मथुरा के बीच तीन जोड़ी मेमू स्पेशल चलाई जाएंगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि झांसी-आगरा कैंट पैसेंजर का विस्तार डीग तक और नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार ग्वालियर तक किया गया है। इसके अलावा दक्षिण भारत की चार एक्सप्रेस ट्रेनों को मथुरा और आगरा कैंट पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या 11901-11902 झांसी-आगरा कैंट अब 29-30 जुलाई को डीग तक जाएगी। वापसी में 30 व 31 जुलाई को डीग से झांसी चलेगी। ट्रेन 14212-14211 नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी 24 से 31 जुलाई तक ग्वालियर तक और वापसी में 25 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्वालियर से संचालित होगी। आगरा कैंट से मथुरा के बीच तीन जोड़ी मेमू स्पेशल सुबह 10:35, 11:15 और 11:30 बजे रवाना होकर 12:15, 12:45 और 1:10 बजे मथुरा पहुंचेंगी। वापसी में मथुरा से 12:45, 2:05 और 2:30 बजे चलकर आगरा कैंट 2:40, 4:10 और 4:15 बजे पहुंचेंगी। साथ ही 12652, 12708, 12642 और 12650 एक्सप्रेस को मथुरा और आगरा कैंट पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।